फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   West Bengal: Four killed, three injured in explosion at an illegal firecracker factory in East Medinipur

West Bengal: पूर्व मेदिनीपुर के एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट, पांच लोगों की मौत

Tue, 16 May 2023 04:49 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 16 May 2023 04:49 PM IST
सार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस अवैध फैक्ट्री को तृणमूल कांग्रेस के नेता कृष्णपांडा चला रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने इसकी जांच एनआईए से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एनआईए जांच की मांग को लेकर वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखेंगे...

विज्ञापन
West Bengal: Four killed, three injured in explosion at an illegal firecracker factory in East Medinipur
अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिला के एगरा के खादीकुल इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर इस मामले में भाजपा ने एनआईए से जांच कराने की मांग की है। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मारे गए लोगों के परिजनों को 2.5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर के समय एगरा के सहड़ा के क्षेत्र में अचानक तेज विस्फोट की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी। उसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा की फैक्ट्री की छत उड़ गई है। लोगों के शव क्षत-विक्षत पड़े हैं। कुछ शव सड़कों पर आ गिरे हैं। कई लोग इसमें झुलस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाय। पुलिस के मुताबिक जिस जगह पर विस्फोट हुआ है, वह ओडिशा की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। हालांकि, पुलिस को फैक्ट्री के वैध या अवैध होने की जानकारी नहीं है। इधर एगरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पूरे वारदात स्थल को घेर दिया गया है। विस्फोट के बाद पटाखा कारखाने में आग भी लग गई थी जिसे बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग पास की एक झोपड़ी में भी लग गई थी जिसे काबू कर लिया गया है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस अवैध फैक्ट्री को तृणमूल कांग्रेस के नेता कृष्णपांडा चला रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने इसकी जांच एनआईए से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एनआईए जांच की मांग को लेकर वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अभी तक उनके पास पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को 2.5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, यदि इस मामले की एनआईए जांच होती है, तो उनको कोई आपत्ति नहीं है। वह चाहती हैं कि सच सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed