{"_id":"5b277dcb4f1c1b5d748b56c2","slug":"west-bengal-forest-range-officer-sanjoy-dutta-saves-himself-from-python-in-jalpaiguri","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : गर्दन से लिपटते अजगर पर अफसर ने यूं पाया काबू, लोग लेते रहे सेल्फी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीडियो : गर्दन से लिपटते अजगर पर अफसर ने यूं पाया काबू, लोग लेते रहे सेल्फी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 18 Jun 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
आजकल सेल्फी का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। अपने इसी जुनून के चलते कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे उनकी जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से सामने आया है। यहां लोगों के सेल्फी के क्रेज की वजह से बैकुंठपुर वन अधिकारी संजोय दत्ता की जान पर बन आई।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब वन अधिकारी ने गांव वालों के कहने पर अजगर को अपने कंधे पर रख लिया, इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। इसी बीच वन अधिकारी की सावधानी हट गई, जिससे अजगर की गर्दन फिसल गई। फिर देखते ही देखते अजगर ने उनकी गर्दन को जकड़ना शुरू कर दिया। इससे उनका दम घुटने लगा। हालांकि वक्त रहते संजोय दत्ता ने अजगर को अपनी गर्दन से हटा दिया।
विज्ञापन
यह मामला रविवार दोपहर का है। दरअसल, जलपाईगुड़ी के एक गांव में इस अजगर ने एक बकरी को निगल लिया था। लोगों ने इस घटना की सूचना वन अधिकारियों को दी थी, जिसके बाद अजगर को पकड़ने के लिए वन अधिकारी संजोय दत्ता गांव पहुंचे। उल्लेखनीय है इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब लोग सांप के साथ सेल्फी खिंचवाने के चक्कर में अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
देखें वीडियो ः
#WATCH Narrow escape for Sanjoy Dutta, Range Officer of Baikunthapur Forest in Jalpaiguri after a python he rescued from a village almost strangled him to death while he was posing for selfies with locals. #WestBengal pic.twitter.com/KroJHOCOkk
— ANI (@ANI) June 18, 2018