फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Fire breaks out at a chemical godown, fire tenders are present at spot

पश्चिम बंगाल के केमिकल गोदाम में लगी आग, मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद

Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
West Bengal: Fire breaks out at a chemical godown, fire tenders are present at spot
कोलकाता के केमिकल गोदाम में लगी आग - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित जगन्नाथ घाट के पास मौजूद केमिकल गोदाम में आग लग गई है। यह आग शनिवार सुबह लगी। दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। 

विज्ञापन

 


आग सुबह के लगभग दो बजे लगी। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। पश्चिम बंगाल के आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस और अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक मौके पर मौजूद हैं। स्ट्रैंड बैंक रोड पर आग के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता के डीसीपी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'जगन्नाथ घाट के पास आग लगने की घटना के कारण स्ट्रैंड बैंक रोड यातायात के लिए बंद है।' मौके पर मौजूद दमकल अधिकारी देबतानु बोस ने कहा, 'कोई हताहत नहीं हुआ है और दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर अभी काबू पाना बाकी है। हम इमारत के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इमारत के मध्य भाग की छत भी ढह गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed