फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal elections tmc 291 candidate list with cricketer manoj tiwary actor saayoni ghosh aditi munshi soham chakraborty names in list

बंगाल: सयोनी घोष से मनोज तिवारी तक, जानें दीदी ने किस-किस सीट पर उतारे सितारे

Fri, 05 Mar 2021 03:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Fri, 05 Mar 2021 03:36 PM IST
सार

  • टीएमसी की लिस्ट में क्रिकेटर से लेकर एक्टर तक शामिल
  • 291 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी टीएमसी, सभी प्रत्याशी घोषित
  • पार्टी ने आसनसोल की तीन सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ीं

विज्ञापन
west bengal elections tmc 291 candidate list with cricketer manoj tiwary actor saayoni ghosh aditi munshi soham chakraborty names in list
इन सितारों पर दीदी ने खेला दांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं, तीन सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ने की बात कही है। गौर करने वाली बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने इस बार कई सितारों पर दांव खेला है, जिनमें अभिनेत्री सयोनी घोष से लेकर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी तक शामिल हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दीदी ने किस सितारे को कौन-सी सीट पर उतारा है। 

विज्ञापन

एक्टर से सिंगर तक लिस्ट में शामिल

गौरतलब है कि ममता दीदी की चुनावी लिस्ट में इस बार कई नामचीन सितारों को जगह मिली हैं। इनमें क्रिकेटर से लेकर एक्टर और सिंगर तक को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों पर खेला गया दांव

सितारे सीट
जून मालिया (अभिनेत्री) मिदनापुर
मनोज तिवारी (क्रिकेटर) शिबपुर
राज चक्रवर्ती (डायरेक्टर) बैरकपुर 
सयंतिका बनर्जी (अभिनेत्री) बांकुरा
कंचन मलिक (अभिनेता) उत्तरपाड़ा
अदिति मुंशी (सिंगर) राजरहाट
सयोनी घोष (अभिनेत्री) आसनसोल साउथ
कौशिकी मुखर्जी (अभिनेत्री) कृष्णानगर उत्तर
सोहम चक्रवर्ती (अभिनेता)  चांदीपुर
विज्ञापन

नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता

बता दें कि टीएमसी ने बंगाल चुनाव के लिए कुल 291 उम्मीदवारों का एलान किया। आसनसोल की तीन सीटें ममता बनर्जी ने अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी हैं। गौरतलब है कि ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले वह भवानीपुर से चुनावी मैदान में उतरती रही हैं।

भाजपा में भी शामिल हुए कई सितारे

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और टीएमसी में कई सितारे शामिल हुए हैं। अपने उम्मीदवारों की सूची में टीएमसी ने कई सितारों को मौका दे दिया है। ऐसे में अब लोगों की नजरें भारतीय जनता पार्टी पर हैं कि वह कितने सितारों को चुनावी मैदान में उतारती है।

आठ चरण में होंगे चुनाव

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में आठ चरण में विधानसभा चुनाव होंगे, जिनकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। आखिरी चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे, जबकि दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed