फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal elections: New secular front formed, Maulana Abbas Siddiquis intention to become king maker

पश्चिम बंगाल चुनावः नया सेकुलर फ्रंट बना, मौलाना अब्बास सिद्दीकी की किंग मेकर बनने की मंशा

Thu, 21 Jan 2021 07:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में नए राजनीतिक संगठन ‘इंडियन सेकुलर फ्रंट ने भी ताल ठोंकी है। फुरफुरा शरीफ के मौलाना अब्बास सिद्दीकी ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनकी मंशा राज्य के भावी सियासी समीकरणों में किंग मेकर बनने की है। बता दें, पीरजादा अब्बास सिद्दीकी फुरफुरा शरीफ अहले सुन्नतुल जमात के संस्थापक हैं। 
विज्ञापन


कोलकाता प्रेस क्लब में अपने सियासी इरादों का एलान करते हुए सूफी मजार फुरफुरा शरीफ के प्रमुख सिद्दीकी ने कहा कि हमारी पार्टी का गठन संवैधानिक लोकतंत्र की रक्षा, सभी को सामाजिक न्याय व सभी सम्मान के साथ रहें, इन लक्ष्यों को लेकर किया गया है। अगले कुछ दिनों में हम कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

 
वोटों के बंटवारे के सवाल पर यह बोले-
जब सिद्दीकी से पूछा गया कि सेकुलर फ्रंट के चुनाव लड़ने से क्या मुस्लिम वोटों का बंटवारा नहीं होगा? इससे सत्तारूढ़ तृणमूल को नुकसान होगा?  उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की चिंता करना उनका काम नहीं है। तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन के बारे में पूछने पर सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए सभी को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी ममता बनर्जी की है।

ओवैसी को लेकर कही ये बात-
बीते दिनों एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी सिद्दीकी से मुलाकात की थी। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'ओवैसी साहब मुझसे मिले थे और हमने विस्तार से बातचीत की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह हमारे साथ खड़े हैं। ओवैसी साहब भी संविधान और देश के बारे में सोचते हैं लेकिन लोग उनके बारे में गलत बातें कहते हैं।'

उधर, राज्य में आगामी विस चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में आयोग का एक दल गुरुवार को कोलकाता पहुंचा। आयोग की टीम राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची है। वहीं गुरुवार को भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन पर विवादित नारे लगाने की वजह से कार्रवाई की गई है। 


भाजपा के हुगली जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश साहू समेत तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान ‘देश के गद्दारों को गोली मारो‘ के आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थीए जिसे अदालत ने खारिज कर दिया और उन्हें 30 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हुगली जिला में पार्टी के कार्यक्रम में इस तरह की कथित नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed