{"_id":"69f6109a746fe8d2a30c7832","slug":"west-bengal-elections-mamata-banerjee-exudes-confidence-in-tmc-victory-says-winning-by-200-seats-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बोलीं- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC, काउंटिंग एजेंटों को दिया डटे रहने का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बोलीं- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC, काउंटिंग एजेंटों को दिया डटे रहने का निर्देश
Sat, 02 May 2026 08:29 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2026 08:29 PM IST
सार
एग्जिट पोल्स के दावों को नकारते हुए ममता बनर्जी ने 200 पार का नारा बुलंद कर दिया है। काउंटिंग एजेंट को मतगणना केंद्र पर आखिरी वोट तक डटे रहने का निर्देश देकर दीदी ने साफ कर दिया है कि वे इस बार किसी भी सियासी घेराबंदी को सफल नहीं होने देंगी। सीएम दीदी ने और क्या-क्या कहा है? खबर में जानिए...
विज्ञापन
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी
- फोटो : @ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से ठीक दो दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। शनिवार को ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के काउंटिंग एजेंटों के साथ एक अहम वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से तृणमूल कांग्रेस 200 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।
मैदान न छोड़ें काउंटिंग एजेंट- सीएम ममता
ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने मतगणना केंद्र पर तैनात होने वाले काउंटिंग एजेंटों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन सभी एजेंट केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराएं। साथ ही, वे मतगणना की पल-पल की जानकारी पार्टी नेतृत्व को देते रहें। ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक मतगणना की पूरी प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती, तब तक कोई भी एजेंट केंद्र छोड़कर बाहर न आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bengal Exit Polls: बंगाल में किसकी सरकार बनेगी, एग्जिट पोल पंडितों का अनुमान क्या? ग्राउंड जीरो पर कैसी बयार
एग्जिट पोल्स को दीदी ने नकारा
मुख्यमंत्री ने हालिया एग्जिट पोल्स को पूरी तरह से नकार दिया। कई एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। इस पर ममता ने कहा कि ये सब शेयर बाजार को प्रभावित करने की साजिश है। उन्होंने इसे 2021 और 2024 के चुनाव जैसा ही प्रोपेगेंडा बताया। सीएम दीदी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं पर बर्बरता की है। उन्होंने वादा किया कि संकट के समय पार्टी के साथ खड़े रहने वाले कार्यकर्ताओं को भविष्य में पुरस्कृत किया जाएगा।
गठबंधन का समीकरण
तृणमूल कांग्रेस ने इस चुनाव में 291 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी की तीन सीटों पर चुनाव सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने लड़ी हैं। बनर्जी को भरोसा है कि उनका यह गठबंधन भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर जैसे क्षेत्रों में पुनर्मतदान के बीच ममता बनर्जी का यह आत्मविश्वास पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर रहा है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन