फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Elections: Bhabanipur Assembly Constituency, Mamata Banerjee, Suvendu Adhikari, Vote Counting

भवानीपुर में घमासान: मतगणना केंद्र पर हंगामे की सूचना पर पहुंचीं ममता बनर्जी; शुभेंदु ने भी संभाला मोर्चा

Mon, 04 May 2026 05:07 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपुर Published by: Pavan Updated Mon, 04 May 2026 05:07 PM IST
सार

भाजपा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। फिलहाल मतों की गणना जारी है, वहीं इसके बीच कई मतगणना केंद्रों पर हंगामे की खबरें हैं। जिसमें सीएम ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी वाली हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
West Bengal Elections: Bhabanipur Assembly Constituency, Mamata Banerjee, Suvendu Adhikari, Vote Counting
शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतों की गणना जारी है, इसी बीच कई मतगणना केंद्र पर हंगामे की खबरें भी आ रही है। इस कड़ी में सबसे हाईप्रोफाइल सीट में शुमार भवानीपुर विधानसभा सीट के एक मतगणना केंद्र पर हंगामे की सूचना है। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंची है, इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में दोनों दलों (भाजपा और टीएमसी) के कार्यकर्ता दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना केंद्र पर क्या हुआ?
इसी बीच, दक्षिण कोलकाता के शाखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में, जहां बहुचर्चित भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना जारी है, दोनों उम्मीदवार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, अपने मोबाइल फोन के साथ मतदान केंद्र परिसर में प्रवेश कर गए। यह देखकर रिटर्निंग अधिकारियों और मतगणना पर्यवेक्षकों ने तुरंत कोलकाता स्थित मुख्य चुनाव आयोग के कार्यालय से संपर्क किया, जिसने बाद में नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय से संपर्क किया। इसके बाद, चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारी और मतगणना पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता दोनों को अपने मोबाइल फोन मतगणना केंद्र के बाहर रखने के लिए कहें या उनके फोन जब्त कर लें।


विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की मौजूदा स्थिति
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, रात 10:30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी 207 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, इसमें पार्टी ने 194 सीटें जीत ली हैं और 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर बढ़त बना रखी है, इसमें टीएमसी ने 68 सीटें जीती है और 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस पार्टी सिर्फ दो सीटों पर जीती हैं। अन्य दलों में हुमायूं कबीर की एजेयूपी फिलहाल दो सीटों पर जीती है, वहीं सीपीआईएम, एआईएसएफ ने एक-एक सीट जीती है।

राज्य में विधानसभा चुनाव और बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed