फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Election Commission did not upload the voting data in Bhawanipur seat, BJP leader Amit Malviya said- what is going on

प.बंगाल: भवानीपुर सीट पर मतदान के आंकड़े चुनाव आयोग ने नहीं किए अपलोड, भाजपा बोली-चल क्या रहा है?

Fri, 01 Oct 2021 08:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Oct 2021 08:34 AM IST
सार

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर तीन बजे व शाम पांच बजे तक के मतदान के आंकड़े अपलोड किए गए थे, लेकिन छह बजे के बाद में यह बंद हो गया। 

 

विज्ञापन
West Bengal: Election Commission did not upload the voting data in Bhawanipur seat, BJP leader Amit Malviya said- what is going on
ममता बनर्जी और प्रियंका टिबरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल की हाईवोल्टेज भवानीपुर सीट पर अभी भी गहमागहमी जारी है। यहां हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है, इसके बाद भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर खत्म नहीं हुआ है। अब भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल  सह प्रभारी अमित मालवीय ने चुनाव आयोग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, निर्वाचन क्षेत्र में मतदान खत्म होने के बाद भी अबतक मतदान के आंकड़े अपलोड नहीं किए गए हैं। इस पर अमित मालवीय ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- आखिर चल क्या रहा है?

विज्ञापन


शाम पांच बजे के बाद नहीं आई कोई अपडेट
अमित मालवीय ने यह ट्वीट देर रात को किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर तीन बजे तक 48.08 प्रतिशत तक मतदान हुआ था, शाम पाांच बजे यह 53.32 पहुंच गया। दो घंटे में सिर्फ 5.24 प्रतिशत वोटिंग बढ़ी। लेकिन वोटिंग खत्म होने के दो घंटे बाद भी फाइनल आंकड़े जारी नहीं कए गए हैं। आगे लिखा- आखिर चल क्या रहा है?
विज्ञापन



आज जारी होंगे आंकड़े 
इस बीच चुनाव आयोग ने बताया कि शाम छह बजे तक मतदान कितने प्रतिशत हुआ, इसकी जानकारी शुक्रवार को जारी की जाएंगे। 

ममता के लिए साख का सवाल है सीट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद इस सीट से लड़ रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को उतारा है तो सीपीआई(एम) के श्रीजीब बिस्वास चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह बहुत ही हाईवोल्टेज सीट है। और ममता बनर्जी के लिए साख का सवाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed