फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal election 2021 actor yash dasgupta joined bjp with Raj Mukherjee Ashok Bhadra Meenakshi Ghosh Mallika Bandyopadhyay Papia Adhikari Soumili Ghosh Biswas Tramila Bhattacharya Kailash vijayvargiya mamata banerjee

पश्चिम बंगाल: अभिनेता यश दासगुप्ता भाजपा में शामिल, प्रसेनजीत बोले-हम नहीं कर रहे ज्वॉइन

Wed, 17 Feb 2021 05:12 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Wed, 17 Feb 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
West Bengal election 2021 actor yash dasgupta joined bjp with Raj Mukherjee Ashok Bhadra Meenakshi Ghosh Mallika Bandyopadhyay Papia Adhikari Soumili Ghosh Biswas Tramila Bhattacharya Kailash vijayvargiya mamata banerjee
भाजपा में शामिल हुए अभिनेता यश दासगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले खेमाबंदी जोरों पर है। इस बीच अभिनेता यश दासगुप्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान राज मुखर्जी, अशोक भद्र, मीनाक्षी घोष, मल्लिका बंद्योपाध्याय, पापिया अधिकारी, सौमिली घोष विश्वास और त्रिमाला भट्टाचार्य भी मौजूद थे। वहीं चर्चित अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने भाजपा में शामिल होने की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह अपने अभिनय के करियर पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

विज्ञापन


नुसरत जहां के करीबी हैं यश दासगुप्ता
यश दासगुप्ता टीएमसी सांसद नुसरत जहां के करीबी बताए जा रहे हैं। 35 वर्षीय यश बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं। उन्होंने नंदिनी और ना आना इस देश लाडो जैसे प्रसिद्ध धारावाहिक में भी काम किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा युवाओं को देती है मौकाः यश दास गुप्ता
पार्टी में शामिल होने के बाद यश ने कहा कि भाजपा युवाओं को हर स्तर पर मौका देती है। उन्होंने कहा कि हमलोग भविष्य राज्य की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

इससे पहले टीएमसी के कई नेता भी छोड़ चुके हैं पार्टी
बता दें कि इससे पहले टीएमसी के कई नेताओं ने भी पार्टी छोड़ी है। इनमें  तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता राजीव बनर्जी, वैशाली डालमिया, प्रबीर घोषाल, रतिन चक्रवर्ती और रुद्रनील घोष, सुभेंदु अधिकारी, दीपक हलदर शामिल हैं। 


वर्ष 2021 में 294 सीटों पर चुनाव
बता दें कि बंगाल में वर्ष 2021 में 294 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस चुनावी रण में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा जहां 200 सीटें जीतने का दावा कर रही है, वहीं तृणमूल भी ताल ठोक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed