West Bengal: माकपा की यूथ विंग के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े; जानें पूरा मामला
कानून लागू करने वालों ने दावा किया कि माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया है। वहीं संगठन की राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि रैली करने वाले शांतिपूर्ण तरीके से उत्तरकन्या की ओर बढ़ रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार के शाखा सचिवालय उत्तरकन्या तक मार्च के दौरान डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गुरुवार को आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। राज्य सरकार की नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ बिना वजह पुलिस की कार्रवाई की गई है।
बिना उकसावे के किया लाठीचार्ज: मीनाक्षी मुखर्जी
वहीं, कानून लागू करने वालों ने दावा किया कि माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया है। संगठन की राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि रैली करने वाले शांतिपूर्ण तरीके से उत्तरकन्या की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''हम उत्तर बंगाल विकास मंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने बिना किसी उकसावे के हम पर लाठीचार्ज किया।"
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहा संगठन
राज्य सरकार की नौकरियों में नियुक्तियों में अवैधता का आरोप लगाते हुए और स्कूलों में शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियों में अनियमितताओं के कई मामले सामने आने के बाद भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए डीवाईएफआई ने गुरुवार को 'उत्तरकन्या अभियान' का आयोजन किया।
पुलिस के साथ झड़पों की वजह से यातायात बाधित
पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने तिनबत्ती मोड़ इलाके में डीवाईएफआई समर्थकों को रोक दिया, कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिया और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई। झड़पों के कारण सिलीगुड़ी शहर के कुछ हिस्सों में यातायात बाधित हो गया।
और भी पढ़ें....
- BJP vs TMC: आदिवासी महिलाओं को TMC छोड़ने पर कराई दंडवत परिक्रमा, NCST ने जांच के दिए आदेश
- बंगाल में दोपहर भोजन की योजना पर भिड़े केंद्र और राज्य, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का किया दौरा
- राष्ट्रगान का अपमान करने पर बैरकपुर में दो लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला
- 'भाजपा फिर से हिंसा भड़काने के लिए भेज रही फैक्ट फाइंडिंग टीम', जानें और क्या बोलीं ममता