West Bengal: बंगाल में दोपहर भोजन की योजना पर भिड़े केंद्र और राज्य, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का किया दौरा
पश्चिम बंगाल में मध्यान्ह भोजन योजना में बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है। शिक्षा मंत्रालय (एमओई) द्वारा गठित किए गए एक पैनल की रिपोर्ट में इस हेराफेरी का खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की समिति की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें उसके द्वारा योजना में अनियमितताएं सामने आई थी। इसके बाद बंगाल सरकार ने रिपोर्ट को एकतरफा बताते हुए बुधवार को खारिज कर दिया। इस रिपोर्ट में विभिन्न स्तरों पर परोसे जाने वाले भोजन के संबंध में प्रस्तुत सूचना में गंभीर विसंगतियां पाए जाने की बात कही गई है। सरकार का कहना है कि इस रिपोर्ट में राज्य के विचारों को जगह नहीं दी गई है और इसमें दिए गए आंकड़ों के सत्यापन की जरूरत है।
पश्चिम बंगाल में मध्यान्ह भोजन योजना में बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है। शिक्षा मंत्रालय (एमओई) द्वारा गठित किए गए एक पैनल की रिपोर्ट में इस हेराफेरी का खुलासा हुआ है। पैनल ने अपनी जांच में पाया है कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 16 करोड़ मिड डे मील अधिक बांटे जाने की रिपोर्ट दी गई है। यह आंकड़ा बीते साल अप्रैल से सितंबर माह के बीच का है। जांच में सामने आया है कि 16 करोड़ मिड डे मील बांटा ही नहीं गया और उसकी रिपोर्टिंग कर दी गई।
दरअसल, शिक्षा मंत्रालय (एमओई) को पश्चिम बंगाल में मिड डे मील योजना में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में केंद्र प्रायोजित योजना पीएम पोषण के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए जनवरी में 'संयुक्त समीक्षा मिशन' (जेआरएम) का गठन किया था। मंत्रालय के इस पैनल ने कई स्तरों पर परोसे जाने वाले भोजन की संख्या के संबंध में प्रस्तुत जानकारी में बड़ी विसंगतियों का खुलासा किया है।
बंगाल के राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का औचक दौरा किया
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने बुधवार को एक बार फिर राज्य के एक विश्वविद्यालय का औचक दौरा किया, जहां उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व को समझाया। राज्यपाल बोस पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय, बारासात गए। उन्होंने सोमवार को अघोषित रूप से कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) का दौरा किया था।
राजभवन ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा कि कॉलेज के प्राचार्य भविष्य के निर्माता हैं और उन्हें बदलाव लाने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति पर निर्भर रहने की जरूरत है। बोस ने सोमवार को सीयू के 145 संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों से मुलाकात की थी और एनईपी की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा की थी।
भीषण गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 3 हफ्ते आगे बढ़ी
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 मई के बजाय दो मई से शुरू होंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी होनी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि प्रचंड गर्मी के कारण गर्मी की छुट्टियों को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है। यह अब दो मई से शुरू होगी। यह फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आग्रह पर लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सप्ताहांत में लू की स्थिति बनी रहेगी।
इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने पहुचीं ममता बनर्जी
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार को कोलकाता में इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने पहुचीं। कोलकाता नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीदी ने सिर पर चुन्नी डाल रखी थी।