फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCST issues notice to West Bengal Police in Tribals forced to do dandavat parikrama case

BJP vs TMC: आदिवासी महिलाओं को TMC छोड़ने पर कराई दंडवत परिक्रमा, NCST ने जांच के दिए आदेश

Thu, 13 Apr 2023 10:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 10:14 AM IST
सार

मजूमदार ने सोमवार को आयोग को पत्र लिखकर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस पत्र में टीएमसी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल हुईं आदिवासी महिलाओं से दंडवत परिक्रमा कराई।
 

विज्ञापन
NCST issues notice to West Bengal Police in Tribals forced to do dandavat parikrama case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आदिवासी महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने जांच शुरू कर दी है। एनसीएसटी ने पश्चिम बंगाल पुलिस को एक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें उनसे तथ्य और एक कार्रवाई की गई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

विज्ञापन


जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

मजूमदार ने सोमवार को आयोग को पत्र लिखकर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस पत्र में टीएमसी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल हुईं आदिवासी महिलाओं से सजा के रूप में दंडवत परिक्रमा कराई। बाद में टीएमसी में जबरन शामिल कराया गया।

विज्ञापन


यह है मामला

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने तापन गोफानगर के चार नागरिकों को जबरन दंडवत परिक्रमा करने के लिए मजबूर किया। इन लोगों का कसूर इतना था कि ये भाजपा में शामिल हो गए थे। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लिखा, तापन गोफानगर निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठकरान सोरेन और मालती मुर्मू बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हुए थे। यह सभी दलित समुदाय से आते हैं। मजुमदार ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार को तृणमूल के लोगों ने इन्हें फिर से तृणमूल में शामिल होने पर मजबूर किया और इन्हें दंडवत परिक्रमा की सजा सुनाई। वीडियो में तीन महिलाएं दंडवत परिक्रमा करती नजर आ रही हैं।

एनसीएसटी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख मनोज मालवीय को लिखा कि आयोग ने मामले की जांच करने का फैसला किया है। वह तीन दिनों के भीतर आरोपों पर की गई कार्रवाई पर तथ्य और जानकारी प्रस्तुत करें। एनसीएसटी ने यह भी कहा कि यदि पश्चिम बंगाल पुलिस निर्धारित समय में जवाब देने में विफल रही तो वह व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed