{"_id":"64344989c381a8ee880c6d75","slug":"fir-lodged-against-two-girls-in-barrackpore-for-dishonouring-national-anthem-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: राष्ट्रगान का अपमान करने पर बैरकपुर में दो लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: राष्ट्रगान का अपमान करने पर बैरकपुर में दो लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला
Mon, 10 Apr 2023 11:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:08 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रगान का अपमान करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस
विस्तार
पश्चिम बंगाल में बैरकपुर साइबर सेल ने राष्ट्रगान का अपमान करने के एक मामले में दो लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साइबर सेल ने रविवार को जिस वायरल वीडियो के आधार पर इन लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उसमें वे धूम्रपान करते हुए राष्ट्रगान गा रही थीं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के एक वकील सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर आलोक राजोरिया ने मामले में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच शुरू हो गई है। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के बारे में जरूरीा जानकारी इकट्ठी की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, यह भी पता चला है कि वीडियो वायरल होने और लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद लड़कियों ने वीडियो को फेसबुक से डिलीट कर दिया। साथ ही फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने इसे मात्र मनोरंजन के उद्देश्य से किया गया काम बताया। वहीं, पुलिस ने कहा कि वीडियो को कलेक्ट कर लिया गया है।