फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Corona Update Mamata Banerjee Said That Ristrictions Will Be Imposed Will Meet PM Modi Tomorrow

पश्चिम बंगाल: बीते 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा केस आए, ममता बनर्जी बोलीं- पीएम से मुलाकात करूंगी

Thu, 06 Jan 2022 04:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Jan 2022 04:35 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना के 2,075 मरीज इस वक्त अस्पताल में हैं। राज्य में फिलहाल कुल 403 कंटेनमेंट जोन हैं। सकारात्मकता दर 23.17 फीसदी, मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। अस्पताल में अभी 19,517 बिस्तरों की उपलब्धता है।

विज्ञापन
West Bengal Corona Update Mamata Banerjee Said That Ristrictions Will Be Imposed Will Meet PM Modi Tomorrow
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना के 2,075 मरीज इस वक्त अस्पताल में हैं। राज्य में फिलहाल कुल 403 कंटेनमेंट जोन हैं। सकारात्मकता दर 23.17 फीसदी, मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। अस्पताल में अभी 19,517 बिस्तरों की उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा की आवाजाही के लिए भी आरटी-पीसीआर अनिवार्य होगा। अगले 15 दिनों में पाबंदियां बढ़ाउंगीं और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करूंगीं।

विज्ञापन


इस बीच बंगाल में गुरुवार को कोरोना के 15421 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,93,744 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 19 और संक्रमितों की मौत हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,846 हो गई है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि कोलकाता में सबसे अधिक 6,569 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब उपचराधीन मरीजों की संख्या 8,059 से बढ़कर 41,101 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 7,343 मरीज संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed