फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee re-elected TMC chairperson unopposed

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी फिर से बनीं टीएमसी की अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन 

Wed, 02 Feb 2022 01:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Feb 2022 01:48 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से चुना गया है। उन्हें निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया है। पार्टी की ओर से पांच साल बाद संगठनात्मक चुनाव आयोजित किए गए थे। 

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee re-elected TMC chairperson unopposed
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बुधवार को पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने जानकारी दी कि ममता बनर्जी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। टीएमसी में पांच साल बाद संगठनात्मक चुनाव कराए गए थे। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार का रोड मैप पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगी। 

विज्ञापन


टीएमसी की ओर से पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए थे। इसमें भाजपा को छोड़कर अन्य सभी दलों को आमंत्रित किया गया था। 
विज्ञापन


2011 से सत्ता बंगाल की सत्ता पर काबिज है टीएमसी  
1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी अस्तित्व में आई थी। 2001 और 2006 में चुनाव में हार के बाद 2011 में यह पार्टी सत्ता में आई। इसके बाद से यह पार्टी राज्य के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर रही है। पिछले साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 213 सीटें हासिल करने के बाद यह पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed