{"_id":"61fa3e69264a51171a20d47f","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-re-elected-tmc-chairperson-unopposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी फिर से बनीं टीएमसी की अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी फिर से बनीं टीएमसी की अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
Wed, 02 Feb 2022 01:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:48 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से चुना गया है। उन्हें निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया है। पार्टी की ओर से पांच साल बाद संगठनात्मक चुनाव आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बुधवार को पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने जानकारी दी कि ममता बनर्जी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। टीएमसी में पांच साल बाद संगठनात्मक चुनाव कराए गए थे। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार का रोड मैप पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगी।
विज्ञापन
टीएमसी की ओर से पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए थे। इसमें भाजपा को छोड़कर अन्य सभी दलों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
2011 से सत्ता बंगाल की सत्ता पर काबिज है टीएमसी
1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी अस्तित्व में आई थी। 2001 और 2006 में चुनाव में हार के बाद 2011 में यह पार्टी सत्ता में आई। इसके बाद से यह पार्टी राज्य के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर रही है। पिछले साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 213 सीटें हासिल करने के बाद यह पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई थी।
विज्ञापन