फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee offers unconditional support to PM Narendra Modi on Ukraine crisis India to sent Humanitarian assistance

यूक्रेन संकट: ममता बनर्जी ने पीएम को की बिना शर्त समर्थन की पेशकश, भारत भेजेगा मानवीय सहायता

Mon, 28 Feb 2022 04:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Feb 2022 04:46 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा है कि जब से हमारा देश आजाद हुआ है तब से ही उसे अंतरराष्ट्रीय शांति, गैर-आक्रामकता, सीमा पार आक्रमण और हस्तक्षेप की अस्वीकृति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee offers unconditional support to PM Narendra Modi on Ukraine crisis India to sent Humanitarian assistance
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की। उन्होंने पीएम से अनुरोध किया कि अंतरराष्ट्रीय शांति और गैर आक्रामकता के लिए इस एक राष्ट्रीय प्रस्ताव के लिए एक सर्वदलीय बैठक की जाए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में बनर्जी ने दोहराया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने और विशेष रूप से संकट में  फंसे हमारे छात्रों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के संबंध में देश एकजुट है।
विज्ञापन


बनर्जी ने लिखा, 'मैं आपसे अंतरराष्ट्रीय संकट के दौरान मेरे बिना शर्त समर्थन को स्वीकार करने और अंतरराष्ट्रीय शांति व गैर-आक्रामकता संबंधी देश के रुख के अनुरूप संकट से उबरने के राष्ट्रीय संकल्प के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार करने का आग्रह करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत को दुनिया को शांतिपूर्ण समाधान देने के लिए आगे आना चाहिए। हमें यह बिना किसी हिचकिचाहट के करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि युद्ध पर हमारे सामान्य रुख पर चिंता व्यक्त की गई है।


ममता बनर्जी ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय शांति, गैर-आक्रामकता, सीमा पार आक्रमण व हस्तक्षेप को खारिज किए जाने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मुझे यकीन है कि हमारे राजनयिक मामलों को संभालने में आप इन सिद्धांतों के आधार पर नेतृत्व करेंगे।

उधर, युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन को भारत ने मदद भेजने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार भारत सरकार यूक्रेन के लिए जल्द ही मानवीय सहायता भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed