{"_id":"642349a37b632973f5038ddd","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-dharna-against-centre-tmc-mp-protest-at-ambedkar-statue-in-parliament-updates-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee Dharna: केंद्र सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगी ममता, टीएमसी सांसद भी करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee Dharna: केंद्र सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगी ममता, टीएमसी सांसद भी करेंगे विरोध प्रदर्शन
Wed, 29 Mar 2023 07:25 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 29 Mar 2023 07:25 AM IST
सार
सीएम ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार बंगाल की योजनाओं के लिए पैसे नहीं दे रही है। केंद्र की ओर से 7,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि बंगाल को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बुधवार दोपहर से 48 घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगी। सीएम ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार बंगाल की योजनाओं के लिए पैसे नहीं दे रही है।
विज्ञापन
बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, केंद्र सरकार ने 7000 करोड़ रुपये नहीं दिया है। 100 दिन काम योजना के तहत एक दिन का काम नहीं दिया है। वे इसके खिलाफ बुधवार दोपहर से 48 घंटे के धरने पर बैठेंगी। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि जीएसटी का समर्थन करके गलती कर दी है। वहीं, टीएमसी के सभी सांसद भी 'लोकतंत्र, संघवाद और संसद बचाओ' के मुद्दे को लेकर आज सुबह 10 बजे संसद भवन में अंबेडकर प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले सीएम ममता ने कहा था कि, इस साल भी बजट में मनरेगा और आवास योजना के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया है। इसके खिलाफ वह खुद मुख्यमंत्री के रूप में 29 मार्च और 30 मार्च को दिल्ली में अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना देंगी। इसके बाद वह फिर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगी।
विज्ञापन
ममता के घोषित विरोध प्रदर्शन की भाजपा ने की आलोचना
बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता के धरना प्रदर्शन की घोषणा की आलोचना की है। उन्होंने कहा है, इस दिन राम नवमी है। जो लोग सनातन संस्कृति में विश्वास करते हैं वे इस दिन भगवान राम की आराधना करेंगे। इस दिन छुट्टी घोषित करने की बजाय ममता केंद्र सरकार पर मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।