{"_id":"614b1be38ebc3e976a2b3bc3","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-attacks-bjp-and-pm-narendra-modi-amit-shah-from-rally-in-bhabanipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीपुर की जंग: 'मोदी जी, शाह जी, हम आपको भारत को तालिबान नहीं बनाने देंगे', ममता का भाजपा पर तीखा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भवानीपुर की जंग: 'मोदी जी, शाह जी, हम आपको भारत को तालिबान नहीं बनाने देंगे', ममता का भाजपा पर तीखा हमला
Wed, 22 Sep 2021 05:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:52 PM IST
सार
बता दें कि भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से सीधी चुनौती मिल रही है। इसी के चलते ममता बनर्जी ने हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर हमलावर रुख अपनाया है।
विज्ञापन
भवानीपुर रैली में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर में रैली के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेकर उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, हम आपको भारत को तालिबान के जैसा नहीं बनाने देंगे। भारत एक रहेगा। गांधीजी. नेताजी, विवेकानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल, गुरुनानक जी, गौतम बुद्ध, जैन सभी के अनुयायी इस देश में साथ रहेंगे। हम किसी को भी भारत का बंटवारा नहीं करने देंगे।
बता दें कि भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से सीधी चुनौती मिल रही है। इसी के मद्देनजर सीएम ने रैली में भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आगे कहा, "भाजपा एक 'जुमला' पार्टी है। वे झूठ बोलते हैं कि हम राज्य में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा की अनुमति नहीं देते हैं। लेकिन अगर भाजपा वाले धारा 144 लगाए रहेंगे तो दुर्गा पूजा कैसे होगी?