फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee said I can come to the High Court to practice anytime

West Bengal: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं- कभी भी हाईकोर्ट प्रैक्टिस करने आ सकती हूं

Thu, 25 Aug 2022 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 Aug 2022 10:33 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि मीडिया में विचाराधीन मामलों पर ट्रायल किया जा रहा है। यह वांछनीय नहीं है। मीडिया ट्रायल बंद होना चाहिए।

विज्ञापन
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee said I can come to the High Court to practice anytime
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि मैं एक वकील भी हूं और कभी भी हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए आ सकती हूं। मैं बार काउंसिल की सदस्य हूं। मैं बतौर वकील कुछ मानवाधिकार मामलों में पहले केस भी लड़ चुकी हूं। मैं चाहूं तो फिर से केस लड़ने के लिए कोर्ट आ सकती हूं। वे कोलकाता में न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के ब्लॉक बी का नौ मंजिला कार्यालय भवन कलकत्ता हाई कोर्ट को विस्तारित कार्यालय के लिए सौंपने के मौके पर बोल रही थीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि न्यायपालिका आम लोगों की आखिरी उम्मीद है, इसीलिए उसे एकतरफा नहीं, बल्कि निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका को लोकतंत्र का प्रमुख स्तंभ बताते हुए कहा कि जब लोगों का हर चीज से विश्वास उठ जाता है, तो वे न्यायपालिका की ओर रुख करते हैं, इसीलिए हमेशा निष्पक्ष न्याय होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया में विचाराधीन मामलों पर ट्रायल किया जा रहा है। यह वांछनीय नहीं है। मीडिया ट्रायल बंद होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने न्यायाधीशों से मीडिया ट्रायल से प्रभावित नहीं होने का अनुरोध किया। ममता ने इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश से लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे एवं और महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति का भी अनुरोध किया। समारोह में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य न्यायाधीश समेत राज्य के कानून मंत्री मलय घटक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed