{"_id":"622d9734c4854c4f7a209723","slug":"west-bengal-by-election-2022-shatrughan-sinha-and-babul-supriyo-will-be-tmc-candidates-for-loksabha-by-election-from-asansol-and-assembly-by-election-from-ballygunge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल उपचुनाव: आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा होंगे टीएमसी उम्मीदवार, बाबुल को विधानसभा का टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल उपचुनाव: आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा होंगे टीएमसी उम्मीदवार, बाबुल को विधानसभा का टिकट
Sun, 13 Mar 2022 12:33 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:33 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव का टिकट दिया गया है। वहीं बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को मिला टिकट
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे जबकि बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार होंगे। बता दें कि बंगाल की लोकसभा सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद से खाली हो गई थी जिसके कारण यहां उपचुनाव करवाना पड़ रहा है। इसके अलावा टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद बालीगंज विधानसभा सीट खाली हुई है, जिसके बाद अब यहां भी उपचुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
12 अप्रैल को होना है चुनाव
बता दें कि बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है। इन दो दिग्गजों के चुनाव में उतरने से सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। इस बार देखने वाली बात यह होगी कि इन सीटों पर भाजपा को सफलता मिलती है या टीएमसी को। हाल के चुनावों में टीएमसी के प्रदर्शन को देखने के बाद लग रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा इस बार बाजी मार सकते हैं। वहीं बाबुल सुप्रियो को भी सेफ सीट दी गई है। यहां टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद उपचुनाव कराने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जताई खुशी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बुल सुप्रियो, बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां- माटी- मानुष!
विज्ञापन