फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Bundels of currency notes thrown from building at bentinck street in kolkata

इमारत से होने लगी 500 और 2000 के नोटों की बारिश, लूटने के लिए मची होड़

Thu, 21 Nov 2019 01:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 21 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Bundels of currency notes thrown from building at bentinck street in kolkata
इमारत से गिरते नोट - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बड़ाबाजार के वेंटिकन स्ट्रीट में बुधवार को दोपहर के वक्त अचानक सड़क किनारे से गुजर रहे लोगों के शरीर पर नोट गिरने लगे। पहले तो लोग यह देखकर हैरान रह गए कि ऐसा कैसे हो रहा है और उन्हें इस पर तनिक भी विश्ववास नहीं हुआ लेकिन जब बंडल के बंडल रुपये गिरने लगे तो आसपास के दुकानदार और गुजरने वाले लोग लूटने में लग गए। इमारत से 2000, 500, 100 रुपये के लाखों नोट ऊपर से बरसते रहे और लोग लूटने में लगे रहे। कई लोगों ने तो जेब भर पैसा लूटा और वहां से चलते बने। 

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि आयकर विभाग इस इमारत में छापेमारी कर रहा था, इसी दौरान बचे हुए पैसों को वहां के लोगों ने आयकर विभाग से बचने के लिए खिड़की से सड़क पर फेंका। इस दौरान अचानक आसमान से बरसते नोटों को लूटने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नोटों के फेंके जाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस दौरान खिड़की से नोट फेंके जा रहे थे, उस दौरान इमारत में आयकर विभाग के अधिकारी छापेमारी कर रहे थे। 

पहले तो किसी को भी यह समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है लेकिन जब रुपये की बारिश शुरू हुई तो आसपास के लोगों की भीड़ इमारत के नीचे उसे लूटने के लिए जमा हो गई। ये रुपये इमरात के छठी मंजिल से गिर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को तितर-बितर किया। 


पुलिस के आने पर पता चला कि उस इमारत में कई निजी कंपनियों के दफ्तर है जहां दोपहर के समय आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। पकडे़ जाने के डर से इमारत की छठी मंजिल पर मौजूद शौचालय की खिड़की से लोग रुपये फेंक रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed