फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: building collapsed in Kolkata, A three-year-old toddler and a woman died

दर्दनाक हादसा: कोलकाता में इमारत ढही, मां के साथ मलबे के नीचे दब गया तीन साल का मासूम, दोनों की मौत 

Wed, 29 Sep 2021 12:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Sep 2021 12:01 PM IST
सार

महिला व बच्चे को मलबे से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
West Bengal: building collapsed in Kolkata, A three-year-old toddler and a woman died
कोलकाता में इमारत ढही - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक महिला व तीन साल के मासूम की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना कोलकाता के अहिरितोला की है। बताया जा रहा है कि अहिरितोला में सुबह-सुबह एक इमारत ढह गई। इसके नीचे एक महिला व उसका तीन साल का बच्चा दब गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोगों को मलबे से निकाला गया है, उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि घटना स्थल पर पहुंची राहत टीमों ने मलबे से उन दोनों को भी बाहर निकाल लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सुबह-सुबह तेज आवाज के साथ गिरी इमारत
घटना सुबह छह बजकर 40 मिनट की है। बताया जा रहा है कि एक दो मंजिला इमारत बहुत ही जर्जर हालत में थी। सुबह-सुबह इमारत का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर गया, जिसकी चपेट में परिवार वाले आ गए। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस का कहना है कि मलबे से चार लोगों को निकाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन चलाने में आ रही समस्या 
पुलिस का कहना है कि इमारत बहुत ही जर्जर हालत में है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। मलबा हटाने में डर है कि कहीं इमारत का दूसरा हिस्सा भी न गिर जाए। सावधानीपूर्वक मलवा हटाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed