फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: BSF cycle rally reached in Murshidabad force and villagers warmly welcome

West Bengal: बीएसएफ की साइकिल रैली मुर्शिदाबाद पहुंची, बल और ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Sun, 04 Dec 2022 08:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 04 Dec 2022 08:07 PM IST
सार

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि साइकिल रैली आज दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी कानापाड़ा, 35 वीं वाहिनी में पहुंची। जहां वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर सतीश कुमार डोगरा ने बल के अधिकारियों, जवानों, गांव मानिकचक के ग्राम प्रधान, स्कूल छात्रों और ग्रामीणों के साथ इस साइकिल रैली का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
West Bengal: BSF cycle rally reached in Murshidabad force and villagers warmly welcome
बीएसएफ की साइकिल रैली पहुंची मुर्शिदाबाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्ष बल (बीएसएफ) की एक साइकिल रैली रविवार को मुर्शिदाबाद की सीमा चौकी कानापाड़ा पहुंची। जिसका यहां भव्य स्वागत किया गया। बीएसएफ यह रैली भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर निकाल रही है। उल्लेखनीय है कि यह रैली 1 नवंबर, को अगरतला से शुरू हुई थी जो 2350 किलोमीटर की दूरी तय करके 11 दिसंबर, को कोलकाता पहुंचेगी।

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि साइकिल रैली आज दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी कानापाड़ा, 35 वीं वाहिनी में पहुंची। जहां वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर सतीश कुमार डोगरा ने बल के अधिकारियों, जवानों, गांव मानिकचक के ग्राम प्रधान, स्कूल छात्रों और ग्रामीणों के साथ इस साइकिल रैली का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


35 वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य बॉर्डर इलाके में रहने वाले लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना, सीमा सुरक्षा बल के प्रति अच्छी छवि बनाना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बीएसएफ में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को तस्करी और अन्य असामाजिक कार्यों में लिप्त न होने और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने का संदेश देते हैं। अंत में उन्होंने कानापाड़ा सीमा चौकी से आगे की यात्रा के लिए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed