फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP rally attacked in Asansol Pashchim Bardhaman district

पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली पर हमला, तृणमूल पर लगाया घटना का आरोप, टीएमसी ने किया खंडन

Sat, 05 Dec 2020 05:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 05 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP rally attacked in Asansol Pashchim Bardhaman district
भाजपा नेता लखन घोरुई - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक राजनीतिक रैली में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस समर्थित लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुंडों ने रैली में गोलियां चलाईं और राजनीतिक सभा को निशाना बनाते हुए क्रूड बम फेंके, जिससे वहां झड़प हो गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
 

भाजपा नेता लखन घोरुई ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों ने रैली में गोली चलाई। वे बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को डराने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस की बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके से जिंदा क्रूड बम भी बरामद किए। भाजपा के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि तृणमूल-प्रायोजित संघर्ष पूरे राज्य में हो रहे हैं। यहां अगले साल चुनाव होने हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोपों का खंडन किया है। कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा के भीतर एक अनबन के कारण झड़प हुई और सत्ताधारी पार्टी की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed