फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar attacks on tmc and mamata banerjee

सियासत: 'बंगाल में तालिबान के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार का टीएमसी पर हमला

Tue, 21 Sep 2021 01:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Sep 2021 01:05 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष  सुकांता मजूमदार ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी एक राजनीतिक दल की आड़ में परिवार के स्वामित्व वाली संपत्ति बन गई है।

विज्ञापन
West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar attacks on tmc and mamata banerjee
सुकांता मजुमदार - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलते ही भाजपा नेता सुकांता मजूमदार तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी एक राजनीतिक दल की आड़ में परिवार के स्वामित्व वाली संपत्ति बन गई है। टीएमसी में सिर्फ रिश्तेदारों की खातिरदारी की जाती है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी वह पार्टी है जो आम लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देती है। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जो पश्चिम बंगाल को अफगानिस्तान बनने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


बंगाल में तालिबान के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: मजूमदार
मजूमदार ने कहा कि अगर कुछ लोग सोचते हैं कि वे भाजपा छोड़कर वे पार्टी खत्म कर देंगे, तो ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 'तालिबान' के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रखनी है। अगर टीएमसी स्थानीय निकाय चुनावों में केंद्रीय बलों का उपयोग करके वोट देने की अनुमति देती है तो हम उन्हें दिखाएंगे कि भाजपा क्या कर सकती है।
विज्ञापन


बंगाल में बड़ा फेरबदल
बता दें कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बीते सोमवार को बड़ा फेरबदल किया। पार्टी ने राज्य भाजपा चीफ दिलीप घोष को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया, वहीं उनकी जगह सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा का मुखिया बनाया दिया। इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। मौर्य के इस्तीफे के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप घोष बोले- मुझे अनुभव के आधार पर मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिलीप घोष का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति का अधिक अनुभव मिला है इसलिए पार्टी ने मुझे और बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैंने चुनाव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक की और उन्हें अपने कर्तव्यों के बारे में बताया। मेरा मिशन अब आधा पूरा हुआ।


उन्होंने कहा कि जब हमने पांच साल पहले शुरुआत की थी, तब बंगाल में चीजें अलग थीं। कोई भाजपा का नाम नहीं लेते थे लेकिन अब यह मुख्य विपक्षी दल बन गया है। हमारी ताकत टीएमसी के बराबर है। मुझे लगता है कि सुकांता बाबू को ऐसी जिम्मेदारी देकर पार्टी ने दूरदर्शी फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed