फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Birbhum children fall ill after eating mid day meal alleged to find snake news in hindi

West Bengal: स्कूल की मिड-डे मील में मिला सांप, खाना खाने के बाद कई बच्चे बीमार, अभिभावकों ने की तोड़फोड़

Tue, 10 Jan 2023 01:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 10 Jan 2023 01:04 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि जिले के मयूरेश्वर खंड के एक प्राथमिक विद्यालय के करीब 30 छात्र मिड-डे मील खा कर बीमार पड़ गए। 

विज्ञापन
West Bengal Birbhum children fall ill after eating mid day meal alleged to find snake news in hindi
पश्चिम बंगाल में प्राथमिक विद्यालय में हंगामा। - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां खाना खाने के बाद कई स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना सोमवार की है। बताया गया है कि बच्चों के खाने में कथित तौर पर सांप मिला था। इस घटना के सामने आने के बाद बच्चों के माता-पिता ने विद्यालय का घेराव किया और आसपास खड़े दो पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के हेडमास्टर का भी घेराव किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिले के मयूरेश्वर खंड के एक प्राथमिक विद्यालय के करीब 30 छात्र मिड-डे मील खा कर बीमार पड़ गए। भोजन तैयार करने वाले स्कूल के एक कर्मचारी ने भी दावा किया कि दाल से भरे एक कंटेनर में एक सांप मिला था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों ने खाना खाने के बाद उल्टी करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाना पड़ा।’’ प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपांजन जाना ने पत्रकारों को बताया कि कई ग्रामीणों की ओर से मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाना ने कहा, ‘‘मैंने प्राथमिक विद्यालयों के जिला निरीक्षक को सूचित कर दिया है, जो 10 जनवरी को आएंगे।’’ अधिकारी ने कहा कि एक बच्चे को छोड़कर सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक का घेराव कर उनके दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed