फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal: banners, flags and slogans are all set, bjp is filling hopes of victory

पश्चिम बंगाल: बैनर-झंडे और नारे सब सेट हैं, भाजपा भर रही है जीत का दम

Mon, 22 Feb 2021 09:18 PM IST
योगेश साहू शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली।
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 22 Feb 2021 09:18 PM IST
सार

  • भाजपा आईटी सेल के अमित मालवीय का दावा
  • बंगाल, असम, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और केरल में बने सरकार
  • टीएमसी का सरकार विरोधी वोट आएगा भाजपा के पास
  • भाजपा विरोधी वोट का होगा बंटवारा और जीतेंगे पश्चिम बंगाल

विज्ञापन
west bengal: banners, flags and slogans are all set, bjp is filling hopes of victory
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने मिशन पश्चिम बंगाल को अब अंतिम लड़ाई का रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी को चुनाव आयोग की राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा और अधिसूचना जारी करने का बेसब्री से इंतजार है। कई राज्यों के प्रदेश संगठन प्रभारियों ने पश्चिम बंगाल को ध्यान में रखकर रणनीति बनाई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय भी पूरे दल बल के साथ तैयार हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में अमित मालवीय कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में परचम फहराने के लिए बैनर, झंडा, नारा सब सेट है और भाजपा इस बार 200 से अधिक सीटें लाएगी। इसके साथ-साथ असम, पुड्डुचेरी, केरल में भाजपा और तमिलनाडु में भाजपा के सहयोगी दल की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों से दो महीने के लिए बंगाल जाएंगे संघ और भाजपा कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश के संगठन का कामकाज देखने वाले एक सूत्र ने बताया कि बंगाल में दो महीने के लिए कई मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता बंगाल जाएंगे। इसी तरह से मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य के कार्यकर्ता भी बंगाल में जाकर पार्टी का प्रचार करेंगे। त्रिपुरा से पहले ही बड़ी संख्या में भाजपा और संघ के लोग पश्चिम बंगाल में लोगों से जुड़ने लगे हैं। सुनील देवधर भी इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेताओं ने प्रचार अभियान को धार देना आरंभ कर दिया है। पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयावर्गीज के कार्यालय के एक सूत्र का कहना है कि चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राज्यों के मुख्यमंत्री भी पश्चिम बंगाल का रुख करेंगे। बताते हैं कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काफी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

हर रोज जनसभा की है योजना

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सफलता के लिए कई चरणों का दूरगामी खाका तैयार किया है। आज जहां एक ओर हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी पर करारा हमला बोला। मां, माटी और मानुष को टारगेट करते हुए प्रधानमंत्री ने भाजपा के नारे 'अब एक अन्याय और नहीं' को धार दी। वहीं अमित मालवीय कहते हैं कि बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी जनता की तैयारी को मजबूत आधार देने की है। इसे ध्यान में रखकर पार्टी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है। राज्य में पांच स्थानों से निकली रथयात्रा का भी समापन होने वाला है। इसके बाद राज्य में एक बड़ा और भव्य समापन कार्यक्रम होगा। इसके बाद हर रोज एक जनसभा की योजना है। इसके जरिए पूरे बंगाल में जनता को पार्टी के साथ जोड़े रखने का कार्यक्रम चलेगा।

क्या है 200 के पार का गणित?

अमित मालवीय कहते हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल में जीत का गणित बहुत सीधा सा है। टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार का विरोधी वोट सीधे भाजपा के पास आएगा। क्योंकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सीधा मुकाबला भाजपा से ही है। दूसरी तरफ भाजपा विरोधी वोट बंटेगा। यह टीएमसी, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन समेत अन्य को मिलेगा। विरोधी वोट की बात करें तो राज्य की जनता ने पश्चिम बंगाल सरकार को बदलने का मन बना लिया है। यह भाजपा की जनसभा में उमड़ रही भीड़, राज्य में प्रचार अभियान के दौरान लोगों की सहयोग तथा टीएमसी के नेताओं के भाजपा में शामिल होने से ही स्पष्ट है। 

मालवीय कहते हैं कि आप खुद देख सकते हैं। हर दिन ममता बनर्जी नया स्टैंड ले रही हैं। वह कहते हैं भाजपा के संतुलित प्रचार अभियान, जनता से मिल रहे समर्थन के कारण ममता बनर्जी की घबराहट बढ़ रही है। इसलिए वह लगातार अपने रुख में बदलाव कर रही है। मालवीय कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खाते में लोगों को पांच-छह सीट आने का अनुमान था, लेकिन आई 18 सीटें। इसी तरह से पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था।

असम, केरल, पुड्डुचेरी में भी सरकार बनाएगी पार्टी

अमित मालवीय का कहना है कि पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वहां दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए राष्ट्रपति शासन का लगना ही अच्छा रहेगा और हमारा मुख्य फोकस विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनाना है। 

केरल में भी इसी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं और असम में दोबारा पार्टी का सत्ता में आना तय है। अमित मालवीय का कहना है कि इस बड़ा संदेश तमिलनाडु से आएगा। दक्षिण भारत के इस राज्य में भाजपा के सहयोगी दल सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed