{"_id":"61b94350594b1c0c833c8b74","slug":"west-bengal-bangladesh-minister-mohammad-shahryar-alam-says-china-investment-is-not-a-matter-of-concern-for-our-old-relations-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : बांग्लादेश के मंत्री आलम ने कहा- चीन का निवेश भारत के साथ हमारे पुराने रिश्तों के लिए चिंता की बात नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : बांग्लादेश के मंत्री आलम ने कहा- चीन का निवेश भारत के साथ हमारे पुराने रिश्तों के लिए चिंता की बात नहीं
Wed, 15 Dec 2021 06:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:52 AM IST
सार
एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरीयार आलम ने कहा कि वे बांग्लादेश में भारत-विरोधी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की संभावनाओं को भी नहीं नकार सकते हैं, हालांकि, किसी नतीजे पर पहुंचने से बचना चाहते हैं, ताकि भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय मसलों के लिए बांग्लादेश प्रॉक्सी ग्राउंड न बने।
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश रिश्ते
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरीयार आलम ने कहा कि चीन का निवेश भारत के साथ बांग्लादेश के पुराने रिश्तों के लिए चिंता की बात नहीं हैं। आलम ने कहा कि “मुक्ति” विरोधी ताकतों ने शेख मुजीबुर रहमान की हत्या की, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की हत्या के प्रयास किए और भारत के खिलाफ जहर भी उगलते रहे हैं, लेकिन अब ये कमजोर हो गए हैं और जनता के बीच विश्वसनीयता और स्वीकृति खो दी है।
विज्ञापन
एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में आलम ने कहा कि वे बांग्लादेश में भारत-विरोधी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की संभावनाओं को भी नहीं नकार सकते हैं, हालांकि, किसी नतीजे पर पहुंचने से बचना चाहते हैं, ताकि भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय मसलों के लिए बांग्लादेश प्रॉक्सी ग्राउंड न बने।
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश-म्यांमार के बीच त्रिपक्षीय पहल जरूरी
आलम ने कहा, क्षेत्रीय शांति और आतंकवाद से लड़ना बांग्लादेश की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संघर्ष में भारत, बांग्लादेशी और म्यांमार के बीच त्रिपक्षीय पहल की बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत से रियायती दरों पर 50 करोड़ डॉलर के ऋण को लेकर बांग्लादेश की बातचीत जारी है। इससे सुरक्षा बलों व संचार ढांचे को काफी बल मिलेगा।
विज्ञापन