{"_id":"69bbe01776e5be990b0c5b18","slug":"west-bengal-assembly-elections-2026-bjp-releases-second-list-names-candidates-for-111-seats-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP Bengal List: बंगाल में भाजपा की दूसरी लिस्ट, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली तो शुभेंदु के भाई को भी टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Bengal List: बंगाल में भाजपा की दूसरी लिस्ट, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली तो शुभेंदु के भाई को भी टिकट
Thu, 19 Mar 2026 05:08 PM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:08 PM IST
सार
भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें निसिथ प्रमाणिक, प्रियंका टिबरेवाल और रूपा गांगुली जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं भाजपा किसे किस विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
बंगाल भाजपी की दूसरी सूची
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को टिकट दिया गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इससे चुनावी माहौल और गरमा गया है।
भाजपा ने दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले पार्टी 144 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी थी। अब तक कुल 255 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, जबकि 39 सीटों पर अभी भी फैसला बाकी है। इन नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठकें हुईं, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।
कौन-कौन से बड़े नाम मैदान में?
नई सूची में निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा, शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर और अरूप चौधरी को कामरहाटी से टिकट मिला है। वहीं रेखा पात्रा को हिंगलगंज, रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण, प्रियंका टिबरेवाल को एंटली और तपस रॉय को मानिकतला से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
क्या हैं इस बार के बड़े सरप्राइज?
इस सूची में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। हिरण चटर्जी को खड़गपुर सदर से हटाकर श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। पहले उनके टिकट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन पार्टी ने उन्हें नई सीट से मौका देकर चौंका दिया है।
पहली सूची में ये बड़े बदलाव
साथ ही, पहली सूची में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। बिष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट पर भाजपा ने बदलाव करते हुए अब विस्वजीत खान को उतारा है। वहीं, जॉयपुर विधानसभा में बिस्वजीत महतो को भाजपा ने समर्थन दिया है। इससे पहले भाजपा ने सोमवार को भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिनमें कई दिग्गजों के नाम शामिल थे।
बता दें, कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
39 सीटों पर नाम घोषित होने बाकी
सूत्रों के अनुसार, पार्टी अभी भी कुछ सीटों पर गहन मंथन कर रही है। पहले करीब 45 सीटों पर निर्णय बाकी था, लेकिन अब दूसरी सूची के बाद अब 39 सीटों पर नाम घोषित होने बाकी हैं। भाजपा इन सीटों पर जीत के समीकरण को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला करना चाहती है।

क्या है भाजपा की चुनावी रणनीति?
भाजपा इस बार बंगाल में मजबूत प्रदर्शन के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का संतुलन बनाते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। साथ ही क्षेत्रीय समीकरण, जातीय और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई गई है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।