फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election TMC BJP Suvendu Adhikari rally in East midnapore

टीएमसी ने जहां कल की थी रैली, वहीं दमखम दिखाएंगे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी

Thu, 24 Dec 2020 02:42 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 24 Dec 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Assembly Election TMC BJP Suvendu Adhikari rally in East midnapore
सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आधिकारिक तारीखों का अभी एलान नहीं हुआ है, लेकिन सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। राज्य में मजबूत सियासी कद वाले सुवेंदु अधिकारी भी पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद से राज्य में दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। बुधवार को जहां टीएमसी ने सुवेंदु अधिकारी के गृह नगर पूर्वी मिदनापुर के कोंताई में रैली कर जनता का समर्थन मांगा और उन्हें निशाने पर लिया। वहीं, आज सुवेंदु अधिकारी भी रैली करने वाले हैं।  

विज्ञापन


सौमित्र खान भी रहेंगे साथ
भाजपा का दामन थामने के बाद अब सुवेंदु अधिकारी पहली बार कोंताई में रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। अधिकारी के साथ भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान भी होंगे, जिनकी पत्नी सुजाता मंडल खान कुछ दिन पहले ही टीएमसी में शामिल हुई हैं। इसके बाद भाजपा नेता ने पत्नी के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर किया है। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: पत्नी को तलाक देंगे भाजपा सांसद सौमित्र खान, कहा- तृणमूल ने मेरा प्यार छीन लिया 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी मिदनापुर जिले को टीएमसी का गढ़ माना जाता है, लेकिन अधिकारी के परिवार की भी यहां के लोगों के बीच अच्छी पकड़ है। ऐसे में जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने और लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए टीएमसी और भाजपा दोनों ही पुरजोर कोशिश कर रही हैं।


बताया गया है कि सुवेंदु की यह रैली शक्ति प्रदर्शन और टीएमसी की रैली को काउंटर करने के लिए हो रही है। वहीं, माना जा रहा है कि सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सात जनवरी को जिले के नंदीग्राम में जनता को संबोधित कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: बंगाल में बवाल: मिदनापुर में भिड़े सुवेंदु व तृणमूल समर्थक, पथराव में कई घायल 

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिना जाता था। अधिकारी और उनके परिवार ने पूर्वी मिदनापुर जिले में टीएमसी की राह को आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों को किया। इस जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर भी अधिकारी और उनके परिवार की मजबूत पकड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed