फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Saumitra Khan reaction on his wife Sujata Mandal joining Trinamool Congress

पत्नी को तलाक देंगे भाजपा सांसद सौमित्र खान, कहा- तृणमूल ने मेरा प्यार छीन लिया

Mon, 21 Dec 2020 05:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 21 Dec 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Saumitra Khan reaction on his wife Sujata Mandal joining Trinamool Congress
सौमित्र खान और सुजाता मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में शुरू हुई राजनीतिक उथल-पुथल अब नेताओं के घर में पहुंच रही है। राज्य के बिशुनपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वहीं, सौमित्र खान ने अब पत्नी को तलाक देने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन


एक समाचार चैनल से बात करते हुए सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस पर उनका प्यार छीनने का आरोप लगाया। तलाक देने की बात पर खान ने कहा, तृणमूल कांग्रेस ने मेरा प्यार छीन लिया है और सुजाता ने उनका साथ दिया, ऐसे में तलाक ही सबसे बड़ा और अच्छा फैसला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले सुजाता मंडल ने कहा कि मैंने अपनी पसंदीदा नेता ममता बनर्जी की वजह से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि ,सुजाता मंडल इस बात से नाराज थीं कि भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को क्यों पार्टी में जगह दी।

वहीं, अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की बात को लेकर सौमित्र खान ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के आइकन हैं। हाल ही में टीएमसी से इस्तीफा देने वाले अधिकारी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed