फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election mamata banerjee announces 291 candidates sitting mla supporters protests Sabotage and traffic jam in south 24 parganas

टीएमसी में घमासान: टिकट कटने वाले विधायकों के समर्थकों का हंगामा, तोड़फोड़ कर लगाया जाम

Fri, 05 Mar 2021 09:15 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Fri, 05 Mar 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
west bengal assembly election mamata banerjee announces 291 candidates sitting mla supporters protests Sabotage and traffic jam in south 24 parganas
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने 291 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। उन्होंने फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटरों तक पर दांव खेला है, लेकिन दीदी के उम्मीदवारों की सूची उनकी पार्टी के कई नेताओं को पसंद नहीं आई है। दरअसल, ममता ने करीब 28 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए, जिसके बाद पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। समर्थकों ने जगह-जगह तोड़फोड़ की और जाम लगाकर नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन

डायबिटीज की वजह से काटा टिकट

जानकारी के मुताबिक, टिकट कटने वाले विधायकों में सोनाली गुहा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ममता बनर्जी के साथ रही और मुझे यह इनाम मिला। मुझे डायबिटीज है, जिसके चलते मेरा टिकट काट दिया गया। कम से कम मुझे बता दिया होता। भगवान करे कि दीदी को कुछ समझ आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों ने किया हंगामा

बताया जा रहा है कि साउथ 24 परगना के भानगर और नॉर्थ 24 परगना के अमदांगा से वर्तमान विधायक अराबुल इस्लाम और रफिकुर रहमान को भी टिकट नहीं मिला है। इससे नाराज समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही, भानगर स्थित टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़ भी की। अराबुल इस्लाम ने कहा कि दीदी के इस फैसले से मेरे बूथ कार्यकर्ता रो रहे हैं। भानगर के लोग मुझे जो कहेंगे, मैं करने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने नाम काटने की बताई यह वजह

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वर्तमान विधायकों के नाम काटने के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह विधान परिषद का गठन कराएंगी। इससे पार्टी के अनुभवी नेताओं को समायोजित किया जा सकेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि कई मौजूदा विधायक, मंत्री और नेताओं को टिकट नहीं दिया जा सका है। हमें युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण बनाना था। कोरोना-19 महामारी की वजह से 80 साल से अधिक उम्र के लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया है। कुछ विधायकों को भी टिकट नहीं दिया गया है। इन नेताओं को राज्य विधान परिषद में शामिल करने की कोशिश करेंगे।

इन नेताओं का टिकट कटा

जानकारी के मुताबिक, टीएमसी के जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, उनमें राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा, प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री पुरनेंदु बसु और पूर्व ऊर्जा मंत्री मनीष गुप्ता भी शामिल हैं। वहीं, जिन नए चेहरों को टिकट दिया गया है, उनमें कई फिल्म डायरेक्टर राज चक्रबर्ती, अभिनेत्री सायांतिका बनर्जी, कौशानी मुखर्जी, और जूने मालिया शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed