हुगली: ममता बनर्जी पर भड़के सीएम योगी, बोले- दो मई के बाद जेल जाएंगे टीएमसी के रोमियो
- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान टीएमसी के लोग हिंसा भड़काने में उनकी मदद कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के लिए दांव-पेच का दौर जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (8 अप्रैल) को हुगली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। साथ ही, कहा कि सीएए विरोधी टीएमसी के वोट बैंक हैं। दीदी उन्हें कभी नहीं भगाएंगी।
हुगली में क्या बोले सीएम योगी?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान टीएमसी के लोग हिंसा भड़काने में उनकी मदद कर रहे थे। उत्तर प्रदेश में हमने दंगाइयों के पोस्टर लगवाए और उनकी संपत्ति जब्त कर ली। ममता दीदी ऐसा कभी नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह उन्हें टीएमसी के वोट बैंक के रूप में देखती हैं।
During CAA protests, TMC people were supporting those who were instigating violence. In UP, we put up hoardings of rioters & confiscated their properties. Mamata Didi can’t do this as she sees them as TMC vote bank: UP CM & BJP leader Yogi Adityanath in Hooghly#WestBengalPolls pic.twitter.com/NOZns4gi72
— ANI (@ANI) April 8, 2021
योगी ने फिर उठाया जय श्रीराम का मुद्दा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहनों-बेटियों की सुरक्षा के लिए बंगाल में भी उत्तर प्रदेश की तरह एंटी-रोमिया स्क्वायड चलाया जाएगा। सभी रोमियो जेल की सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। दो मई के बाद तो दीदी भी जय श्रीराम बोलने लगेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.