{"_id":"603ac8e7c7c7cb3bd40636fa","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-tmc-leader-abhishek-banerjee-road-show-in-suvendu-adhikari-area-targeted-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुवेंदु के ‘घर’ में अभिषेक बनर्जी का रोड शो, ‘बिकाऊ’ नहीं होने की बात कहकर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुवेंदु के ‘घर’ में अभिषेक बनर्जी का रोड शो, ‘बिकाऊ’ नहीं होने की बात कहकर साधा निशाना
Sun, 28 Feb 2021 04:04 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, घाटल (पश्चिम बंगाल)
एजेंसी, घाटल (पश्चिम बंगाल)
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 28 Feb 2021 04:04 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के घाटल में रोड शो निकाला। यहां उन्होंने टीएमसी से बगावत कर भाजपा में आए सुवेंदु अधिकारी का नाम लिए बिना उन पर ‘बिकाऊ’ होने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, मेरी रीढ़ की हड्डी कुछ अन्य लोगों की तरह बिकने के लिए नहीं है। बता दें कि यह इलाका सुवेंदु का मजबूत गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
अभिषेक ने अपने रोड शो के दौरान सुवेंदु का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में उन पर लगातार आरोप लगाए। उन्होंने सुवेंदु को ऐसा धोखेबाज बताया, जिसने खुदीराम बोस और मातांगिनी हजरा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मभूमि मेदिनीपुर का अपमान किया है।
विज्ञापन
डायमंड हार्बर सीट से सांसद अभिषेक ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, 'आप सीबीआई और ईडी के उपयोग से मुझे डरा नहीं सकते। मैं अन्याय और भाजपा की घृणित राजनीतिक के खिलाफ लगातार बोलता रहूंगा। मेरी रीढ़ की हड्डी कुछ अन्य ऐसे लोगों की तरह बिकाऊ नहीं है, जो अपनी खाल बचाने और छापे रोकने के लिए लाइन पार कर गए।'
विज्ञापन
बता दें कि टीएमसी यूथ विंग के अध्यक्ष अभिषेक के घर 23 फरवरी को सीबीआई टीम ने छापा मारा था। यह छापा अभिषेक की पत्नी रूजिरा से जुड़े कोयला घोटाला मामले में मारा गया था। सीबीआई ने रूजिरा की बहन मेनका गंभीर से भी पूछताछ की थी।