फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal assembly election 2021, Nitin gadkari in joypur says, The people of the state are living in the shadow of fear, hunger and terror

बंगाल में बोले गडकरी- भय, भूख और आतंक के साए में जी रही है राज्य की जनता

Wed, 03 Mar 2021 06:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
West bengal assembly election 2021, Nitin gadkari in joypur says, The people of the state are living in the shadow of fear, hunger and terror
नितिन गडकरी - फोटो : ANI

आगामी चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के जोयपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल की जनता के भविष्य का फैसला करने का है। बंगाल की जनता भय, भूख और आतंक के साए में जी रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ममता जी कहती हैं भाजपा वाले बाहर के हैं। हमारे प्रेरणास्त्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल में पैदा हुए तो हम बाहर वाले कैसे हो गए। उन्होंने आगे कहा कि दो मई को परिवर्तन होगा। कमल जीतेगा। भाजपा को बहुमत मिलेगा। 3 मई को हमारे नेता का चयन हो जाएगा। 4 मई को भाजपा का मुख्यमंत्री बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाला है। अब इसे कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मतदान के दिन सुबह उठें और अपने ईश्वर को याद करें, फिर मतदान केंद्र पर जाकर कमल का बटन दबाएं। इसके बाद देखिएगा कि ऐसा करंट लगेगा कि ममता दीदी कुर्सी से दो फीट ऊपर उठ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed