फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी हलचल: केरल में 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, रविवार को जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

Sun, 14 Mar 2021 12:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 14 Mar 2021 12:01 AM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोबारा चुनाव प्रचार-प्रसार में उतरेंगी। 15 मार्च से ममता अपनी चुनावी रैलियां करेंगी। इधर बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए चुनाव समिति की बैठक समाप्त हो गई है। यह बैठक भाजपा मुख्यालय में हो रही थी। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे। वहीं आज सुबह केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल हो गए। विधानसभा चुनावों को लेकर आज दिनभर में क्या उथल-पुथल रहेगी, इससे जुड़ सभी अपडेट्स आप यहां पढ़िए...

विज्ञापन
west bengal assam tamil nadu assembly election live updates kerala congress may issue list of candidates
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:54 PM, 13-Mar-2021

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक समाप्त

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में केरल चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना दी गई है।  केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पार्टी 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं सहयोगी को 25 सीटें दी जाएगी। उम्मीदवारों की सूची  रविवार को घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के रूप में ई श्रीधरन का नाम आगे किया है।


 
10:12 PM, 13-Mar-2021

अब संसद में मंडी खुलेगीः राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगला टारगेट संसद पर फसल बेचने का होगा। संसद में मंडी खुलेगी। पीएम ने कहा है कि मंडी के बाहर कही भी सब्जी बेच लो तो हम वैसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं होगा और बंगाल के किसान को जब तक एसएसपी पर रेट नहीं मिलेगा, तब तक दिल्ली बॉर्डर से किसान नहीं हटेंगे।

 
विज्ञापन
09:26 PM, 13-Mar-2021

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बोले- बंगाल में भी लव जिहाद का कानून लागू हो

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को आसनसोल पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि हमने मध्यप्रदेश विधानसभा में लव जिहाद कानून को पास किया है। मैं चाहूंगा कि पश्चिम बंगाल में अगर हमारी सरकार बनी तो यहां भी लव जिहाद का कानून लागू करना चाहिए।
09:17 PM, 13-Mar-2021

नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी की जीत सुनिश्चितः धर्मेंद्र प्रधान 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार दिल्ली और कोलकाता में एक ही व्यवस्था की सरकार होगी, तभी बंगाल का विकास हो सकेगा। प्रधान ने कहा कि नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी और भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लंबे समय तक वामपंथियों का शासन और 10 साल से टीएमसी के शासन के कारण यहां के लोगों की आशा, निराशा में बदल चुकी है। लोग उसमें परिवर्तन चाहते हैं। लोगों को यहां भाजपा के रूप में विकल्प मिला है। बंगाल में सत्ता परिवर्तन होके रहेगा।
08:55 PM, 13-Mar-2021

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी का स्टालिन पर हमला

तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि क्या स्टालिन एक ज्योतिषी हैं कि जो दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी चुनाव में 200 सीटें जीतेगी? लोग मतदान करेंगे और उनका फैसला अंतिम होगा। हम उम्मीद करते हैं कि जनता सही निर्णय लेगी। 
07:02 PM, 13-Mar-2021

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू

पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। ताजा जानकारी के अनुसार बैठक शुरू हो गई है। बता दें कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:20 PM, 13-Mar-2021

असम में कांग्रेस की सरकार बनेगीः बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि असम में शुरू में कांग्रेस को बहुत हल्के में ले रही थी भाजपा, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है, कांग्रेस और महागठबंधन का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रथम चरण चुनाव के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि वहां कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
04:52 PM, 13-Mar-2021

उम्मीदवार चयन को लेकर कांग्रेस सांसद का चेन्नई में प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद एमके विष्णु प्रसाद और अन्य नेताओं ने शनिवार को उम्मीदवार चयन को लेकर चेन्नई में पार्टी कार्यालय के बाहर राज्य पदाधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
04:02 PM, 13-Mar-2021

भाजपा को सिर्फ बंगाल की चिंता, महाराष्ट्र की नहींः संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार को बंगाल में हो रही हिंसा की चिंता है लेकिन मराठी लोगों पर जो हमला हो रहा है उसकी फिक्र नहीं है। मैं अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बेलगाम जाने और वहां की स्थिति पर विचार करने की अपील करता हूं।
03:53 PM, 13-Mar-2021

ममता बनर्जी 'कंधार घटना' में कुर्बानी देने को तैयार थींः यशवंत सिन्हा

शनिवार को टीएमसी में शामिल होने वाले नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी 'कंधार घटना' में अपहृत विमान के यात्रियों के बदले खुद को बंधक के रूप में पेश करने को तैयार थीं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed