फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal asansol sangeeta choubey won first prize of two and half crore rupees in Punjab State New Year Lohri Bumper 2021 lottery

500 रुपये के लॉटरी टिकट पर लगा 2.50 करोड़ का पहला इनाम, महिला बोली- इतने जीरो कभी नहीं देखे

Fri, 29 Jan 2021 03:41 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल Published by: कुमार संभव Updated Fri, 29 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
west bengal asansol sangeeta choubey won first prize of two and half crore rupees in Punjab State New Year Lohri Bumper 2021 lottery
आसनसोल की संगीता चौबे ने जीता 2.5 करोड़ का इनाम - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार बड़े-बुजुर्गों की सलाह इतना असर दिखाती है कि लोगों के वारे-न्यारे हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। दरअसल, उसने अपने ससुर के कहने पर 500 रुपये का लॉटरी टिकट खरीद लिया। अब उस महिला के हाथ 2.5 करोड़ रुपये का पहला इनाम लगा है। इनाम लगने के बाद महिला ने सिर्फ एक ही बात कही। वह बोली कि इतने जीरो तो मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखे।

विज्ञापन

आसनसोल की संगीता ने जीता बंपर इनाम

जानकारी के मुताबिक, यह लॉटरी आसनसोल निवासी 48 वर्षीय संगीता चौबे की लगी है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में इतनी बड़ी रकम जीतने के बारे में तो सपना भी नहीं देखा था, लेकिन यह हकीकत में हो गया। उनका कहना है कि यह बंपर इनाम हमारी जिंदगी में आशा की नई किरण लेकर आया है। बता दें कि संगीता बच्चों को क्ले मॉडलिंग और ड्रॉइंग सिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर के कहने पर खरीदा था लॉटरी टिकट

संगीता बताती हैं कि उनके ससुर काफी दिन से लॉटरी का टिकट खरीदने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह बार-बार टाल देती थीं। उनके कई बार कहने पर संगीता ने इस बार पंजाब राज्य का नया साल लोहड़ी बंपर-2021 का लॉटरी टिकट खरीद लिया और पहला इनाम जीत लिया। संगीता ने बताया कि मेरे ससुर काफी समय से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी इतना बड़ा पुरस्कार नहीं जीता। 
विज्ञापन

कागजात देने के बाद मिलेगी इनामी रकम

बता दें कि लॉटरी टिकट में जीती इनामी रकम पाने के लिए संगीता ने चंडीगढ़ स्थित लॉटरी विभाग में टिकट व जरूरी कागजात जमा करा दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें इनामी राशि मिल जाएगी। संगीता ने बताया कि मेरे पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी है। इस इनामी रकम से बच्चों का भविष्य संवारने में काफी मदद मिलेगी। 

संगीता ने खरीदी थी यह लॉटरी

बता दें कि पंजाब में हर साल जनवरी में मकर संक्रांति के पर्व पर न्यू ईयर लोहड़ी बंपर लॉटरी निकाली जाती है। इस बार लॉटरी के टिकट की कीमत 500 रुपये रखी गई थी, जिसकी बिक्री नवंबर और दिसंबर 2020 के दौरान हुई थी। इस लॉटरी के टिकट पंजाब के हर जिले में बेचे जाते हैं। हालांकि, इस लॉटरी को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। अब होली और बैसाखी पर बंपर लॉटरी निकाली जाएगी। 

नोट: अमर उजाला किसी भी पाठक को लॉटरी खरीदने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed