{"_id":"60d05c5bc052d151523619e6","slug":"west-bengal-alipurduar-district-bjp-president-ganga-prasad-sharma-joins-tmc-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: अलीपुरद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष टीएमसी में शामिल, मुकुल रॉय की मौजूदगी में 8 अन्य नेताओं ने भी पार्टी का थामा दामन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: अलीपुरद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष टीएमसी में शामिल, मुकुल रॉय की मौजूदगी में 8 अन्य नेताओं ने भी पार्टी का थामा दामन
Mon, 21 Jun 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:01 PM IST
सार
बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद नेताओं का मोहभंग हो गया है। पहले मुकुल रॉय ने भाजपा को अलविदा कहकर टीएमसी का दामन थामा। उसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज फिर 8 नेता टीएमसी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
टीएमसी में भाजपा नेता हुए शामिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से नेताओं के जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । तृणमूल कांग्रेस में मुकुल रॉय की वापसी के बाद भाजपा नेता ममता बनर्जी की पार्टी (टीएमसी) में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा समेत भाजपा के 8 नेता तृणमूल में शामिल हो गए हैं। सुखेंदु शेखर रॉय और व्रात्य बसु की उपस्थिति में सभी नेताओं ने टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
West Bengal: Alipurduar district BJP president Ganga Prasad Sharma joins TMC in the presence of party leaders Sukhendu Sekhar Roy and Mukul Roy in Kolkata. pic.twitter.com/CUIOkIXHLf
— ANI (@ANI) June 21, 2021विज्ञापन
मुकुल रॉय ने भाजपा पर साधा निशाना
इस मौके पर मुकुल रॉय ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में जीत से शुरुआत की थी, अब उत्तर बंगाल से ही भाजपा से टीएमसी में शामिल होने की शुरुआत हो गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों मुकुल रॉय ने अपने बेटे शुभ्रांशु रॉय के साथ टीएमसी में घर वापसी की थी। चुनाव से पहले मुकुल रॉय भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, लेकिन प्रदेश में भाजपा की हार के बाद मुकुल रॉय ने अपनी पुरानी पार्टी में जाने का फैसला कर लिया। दरअसल मुकुल रॉय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं। टीएमसी उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना बना रही है।
विज्ञापन