{"_id":"60c3eb948ebc3e7e3f45baee","slug":"west-bengal-abhijit-mukherjee-said-i-am-not-going-to-tmc-such-reports-are-rumour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: अभिजीत मुखर्जी ने कहा- मैं टीएमसी में नहीं जा रहा, ऐसी खबरें हैं अफवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: अभिजीत मुखर्जी ने कहा- मैं टीएमसी में नहीं जा रहा, ऐसी खबरें हैं अफवाह
Sat, 12 Jun 2021 04:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:32 AM IST
सार
- अभिजीत ने साफ किया कि उनके पिता के कुछ मित्र जो पहले कांग्रेस में थे और अब टीएमसी में चले गए उनसे मिलने आए थे। शायद इसी कारण से उनके टीएमसी में जाने की अफवाह फैल रही है।
विज्ञापन
Abhijit Banerjee
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने शुक्रवार को उनके टीएमसी में शामिल होने की खबरों को अफवाह करार देते हुए कहा, वह अपने दोस्त जितिन प्रसाद की तरह कांग्रेस को नहीं छोड़ रहे हैं। मीडिया में ऐसी चर्चा थी कि अभिजीत शुक्रवार को टीएमसी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
दो बार जंगीपुर सीट से जीतने वाले अभिजीत ने मजाकिया लहजे में कहा, मैं अभी तृणमूल भवन से करीब 300 किलोमीटर दूर जंगीपुर में अपने घर पर हूं। इसलिए जब तक कोई मुझे टेलीपोर्ट नहीं करता मेरा तृणमूल में शामिल होना असंभव है।
विज्ञापन
अभिजीत ने साफ किया कि उनके पिता के कुछ मित्र जो पहले कांग्रेस में थे और अब टीएमसी में चले गए उनसे मिलने आए थे। शायद इसी कारण से उनके टीएमसी में जाने की अफवाह फैल रही है।
विज्ञापन