पश्चिम बंगाल में बर्द्धमान रेलवे स्टेशन इमारत का हिस्सा गिरा, दो अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा शाम को अचानक से गिर गया। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।
पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक सुमित शर्मा ने बताया कि यह हादसा रात साढ़े आठ बजे हुआ। जहां इमारत का हिस्सा गिरा है वहां निर्माण गतिविधि चल रही थी। घायल दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चार अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
Sunmeet Sharma, General Manager, Eastern Railway: A portion of a building at Barddhaman Railway Station collapsed at around 8:30 pm today. Two persons who were injured in the incident have been shifted to hospital, while four others were given first-aid. #WestBengal https://t.co/uxYJqNbk7X
— ANI (@ANI) January 4, 2020
पूर्व रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक मलबा हाटने और लोगों की तलाश का काम जारी है। बर्द्धमान रेलवे स्टेशन कोलकाता से करीब 95 किलोमीटर दूर व्यस्त हावड़ा-नई दिल्ली लाइन पर है।