{"_id":"5e95f9f98ebc3e768b499327","slug":"west-bengal-20-people-including-5-cops-injured-after-clashes-over-setting-up-of-quarantine-centre-in-asansol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: आसनसोल में क्वारंटीन सेंटर ले जाने गई पुलिस और गांव वालों में हिंसक झड़प, 27 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: आसनसोल में क्वारंटीन सेंटर ले जाने गई पुलिस और गांव वालों में हिंसक झड़प, 27 घायल
Tue, 14 Apr 2020 11:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, आसनसोल
पीटीआई, आसनसोल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके में मंगलवार को पांच-छह लोगों को क्वारंटीन सेंटर में ले जाने के लिए गई पुलिस को गांव वालों की भारी नाराजगी और हिंसा का शिकार होना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 27 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की एक टीम गांव के पांच-छह लोगों को क्वारंटीन केंद्र में ले जाने के लिए गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस वालों पर पथराव किया और देसी बम भी फेंके।
विज्ञापन
इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी का पैर टूट गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद भारी तादाद में पुलिस वालों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन