फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west assembly election 2021: Narendra Modi to address poll rally in Bengal Mamata Banerjee bjp tmc congress

बंगाल: पीएम मोदी का ममता पर हमला, बोले- टीएमसी का फूल जनता के लिए शूल, रक्त का खेला नहीं चलेगा

Thu, 01 Apr 2021 03:46 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 01 Apr 2021 03:46 PM IST
सार

  • पीएम ने कहा- दीदी पश्चिम बंगाल में रक्त का खेल नहीं चलेगा
  • दीदी को जय श्रीराम के नारे और भगवा कपड़ों से होती है परेशानी

विज्ञापन
west assembly election 2021: Narendra Modi to address poll rally in Bengal Mamata Banerjee bjp tmc congress
पीएम मोदी - फोटो : twitter.com/BJPLive

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रही हैं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के जयनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि टीएमसी का फूल पश्चिम बंगाल के लिए एक शूल की तरह है, जो असहनीय पीड़ा दे रहा है। पीएम मोदी ने बांग्ला में संबोधित करते हुए कहा कि रक्त का खेल नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। 

विज्ञापन


बंगाल के जयनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण में बंगाल में हुए शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान में लोगों ने भाजपा को भारी समर्थन दिया है। पीएम ने कहा कि पहले चरण में जिस तरह की दमदार शुरुआत भाजपा ने की है, उससे ये साफ है कि जनता की आवाज को ईश्वर का भी आशीर्वाद मिल गया है। बंगाल में भाजपा की जीत का आंकड़ा 200 के भी पार जाएगा। आज दूसरे चरण में भी लोग भारी संख्या में पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। हर तरफ भाजपा ही भाजपा है, भाजपा की लहर है।
विज्ञापन


रक्तरंजित करने वाला शूल है तृणमूल : पीएम
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि धमकी और गालियां देने वाली दीदी कह रही हैं-कूल कूल! दीदी, तृणमूल, कूल नहीं, बंगाल के लोगों के लिए शूल है। बंगाल को असहनीय पीड़ा देने वाला शूल है तृणमूल। बंगाल को रक्तरंजित करने वाला शूल है तृणमूल। बंगाल के साथ अन्याय करने वाला शूल है तृणमूल। दीदी का हर एक्शन देख लीजिए, सबकुछ स्पष्ट नजर आता है। शुरुआती रुख पता चला, तो तो दीदी भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम पहुंच गईं। नंदीग्राम जाकर लगा उन्हें लगा कि यहां आकर गलती कर दी है। गुस्से में वो नंदीग्राम के लोगों के अपमान पर उतर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

Trending Videos

'स्क्रू ढीला है' वाले बयान पर पीएम ने दिया जवाब

पीएम मोदी ने हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए कहा कि दीदी यदि आपको किसी को खुश करना है, तो कर सकती हैं, लेकिन स्वामी विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु और रामकृष्ण परमहंस की परंपरा को मैं गाली नहीं देने दूंगा। बता दें कि ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि यूपी और बिहार से टीका और भगवा वस्त्र धारी गुंडे आ रहे हैं। पीएम ने ममता बनर्जी की ओर से की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दीदी ने कहा कि मेरा स्क्रू ढीला हो गया है। वह ऐसी तमाम बातें कर सकती हैं, लेकिन कम से कम संविधान का तो अपमान नहीं करना चाहिए।

कहा- दीदी जिनको मानती थी बाहरी, अब उनसे मांगी मदद
मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग होने के बाद उनकी बौखलाहट और बढ़ गई है। कल ही दीदी ने देश के कई नेताओं को संदेश भेजकर मदद की अपील की है। जो लोग दीदी की नजर में बाहरी हैं, टूरिस्ट हैं, जिन्हें वो कभी मिलने तक का समय नहीं देती थीं, अब उनसे समर्थन मांग रही हैं। दीदी बंगाल में अब खूनी खेल नहीं चलेगा।

पीएम ने कहा कि अगर दीदी ने पांच साल तक बंगाल के लोगों की सेवा की होती, तो यह नहीं करना पड़ता क्या। ईवीएम को दीदी पहले ही गाली दे चुकी हैं और चुनाव आयोग को भी कठघरे में खड़ा कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed