फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mangal prabhat lodha attack on rahul gandhi election commission gyanesh kumar diya mirza controversy

राहुल गांधी पर मंगल प्रभात लोढ़ा का हमला: जिन्ना से की तुलना; महाराष्ट्र के मंत्री ने क्या-क्या आरोप लगाए?

Tue, 03 Nov 2026 10:57 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Nov 2026 10:57 PM IST
सार

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना जिन्ना से की और विदेशी ताकतों की मदद मिलने का दावा भी किया। वहीं, अभिनेत्री दीया मिर्जा और एनसीपी के अंदरूनी विवाद पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। लोढ़ा ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
mangal prabhat lodha attack on rahul gandhi election commission gyanesh kumar diya mirza controversy
मंगल प्रभात लोढ़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वह सांविधानिक व्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं। लोढ़ा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सांविधानिक पद पर हैं। ऐसे पदों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


वहीं, दीया मिर्जा से जुड़े विवाद और हाईकोर्ट के फैसले पर भी उन्होंने बात की। लोढ़ा ने कहा कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन दिवाली की परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को भी महत्व देना चाहिए। एनसीपी के आंतरिक विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की टिप्पणियों से उन्होंने खुद को अलग रखा।
विज्ञापन


दीया मिर्जा विवाद पर क्या बोले लोढ़ा?
दीया मिर्जा से जुड़े विवाद में हाईकोर्ट के फैसले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। चाहे वह सरकार हो या कोई दूसरा संगठन। ये परंपराएं हजारों साल पुरानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोढ़ा ने कहा कि किसी भी धर्म के लोगों की भावनाएं, परंपराएं और संस्कार त्योहारों से जुड़े होते हैं। इसलिए लोगों को अपने त्योहार और परंपराएं मनाने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला मान्य है। लेकिन दिवाली और उससे जुड़ी परंपराओं को लेकर उनकी भावना भी साफ है।

राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर क्या कहा?
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। साथ ही आरोप लगाया कि राहुल गांधी वही कर रहे हैं, जो 1945-47 के दौरान जिन्ना ने किया था।

लोढ़ा ने आरोप लगाया कि देश में अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है। संविधान को तोड़ने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने देश के लोगों से ऐसी कथित साजिश को समय रहते समझने की अपील की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विदेशी ताकतें राहुल गांधी की मदद कर रही हैं। लोढ़ा ने कहा कि ऐसी ताकतों को सामने लाया जाना चाहिए।

पीएम मोदी और सीएम फडणवीस का बचाव किया
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनका अपराध सिर्फ इतना है कि उन्होंने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कदम भी उठाए हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा पार्थ-जय के बीच डाल रही फूट?: रोहित पवार ने क्या आरोप लगाए, एनसीपी नेताओं की शाह से मुलाकात पर क्या कहा?

लोढ़ा ने दावा किया कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। आयात कम हुआ है और निर्यात बढ़ा है। देश आत्मनिर्भर बना है। विदेश नीति भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय पासपोर्ट को अब दुनिया में सम्मान मिल रहा है।


ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर क्या बोले?
मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर इसलिए प्रतिक्रिया देती है, क्योंकि वह एक सांविधानिक पद पर हैं। उन्होंने कहा कि सांविधानिक पदों और संस्थाओं की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। अराजकता फैलाने वाली ताकतों से ऐसे पदों की रक्षा करना जरूरी है।

संजय राउत के बयान पर क्या कहा?
एनसीपी के आंतरिक विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की टिप्पणियों के बारे में भी लोढ़ा से सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के प्रवक्ता इस मुद्दे पर उचित जवाब दे चुके हैं। आगे भी जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि संजय राउत रोज बयान देते हैं और उनका जवाब भी दिया जाता है। लोढ़ा ने कहा कि वह इस विवाद में खुद नहीं पड़ना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed