Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Asia Crisis Amidst conflict Indian warships in Europe Africa 11 naval exercises 60 days showcase strength

पश्चिम एशिया संकट: जंग के बीच यूरोप से अफ्रीका तक छाए भारतीय युद्धपोत, 60 दिन में 11 युद्धाभ्यास; दिखाई ताकत

Sat, 14 Nov 2026 06:08 AM IST
Ashutosh Bhatia आशुतोष भाटिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
West Asia Crisis Amidst conflict Indian warships in Europe Africa 11 naval exercises 60 days showcase strength
भारतीय नौसेना ने कई युद्धाभ्यास में लिया भाग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम एशिया में गहराते संकट और व्यापार मार्गों की सुरक्षा पर बढ़ती चिंताओं के बीच पिछले 60 दिनों में नौसेना की कूटनीति परवान चढ़ी है। इस अवधि में नौसेना ने कुल 11 युद्धाभ्यासों में हिस्सा लिया। भारतीय युद्धपोत यूरोप से अफ्रीका और हिंद-प्रशांत तक सक्रिय रहे। इसके अलावा नौसेना ने युद्धपोतों की लंबी दूरी की ऑपरेशनल तैनाती और पोर्ट विजिट्स के जरिये भी अपना अंतरराष्ट्रीय दायरा बढ़ाया है।

विज्ञापन


यूरोप में ब्रिटेन के साथ कोंकण और फ्रांस के साथ वरुण युद्धाभ्यास में नौसेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं, रूस के साथ इंद्रा, जापान के साथ मालाबार और द.अफ्रीका व ब्राजील के साथ इब्सामार जैसे अभ्यासों ने नौसेना ने वैश्विक साझेदारियां कीं। सिंगापुर के साथ सिम्बैक्स और श्रीलंका के साथ स्लिनैक्स आयोजित किए गए, जबकि फिलीपीन में आईएनएस सह्याद्री और आईएनएस कुलिश द्वारा एडीएमएम-प्लस और आइमी जैसे बहुपक्षीय अभ्यासों में भागीदारी ने इसमें एक नया आयाम जोड़ा।

विज्ञापन

यूरोप से अफ्रीका तक तैनाती...

यूरोप के समुद्री क्षेत्र में आईएनएस त्रिशूल की तैनाती खासतौर पर उल्लेखनीय रही। इस युद्धपोत ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ अभ्यासों के अलावा स्पेन, इटली, पुर्तगाल और ग्रीस में भी परिचालन गतिविधियां कीं। दूसरी ओर अफ्रीकी समुद्री क्षेत्र में आईएनएस तरकश केन्या के मोम्बासा से लेकर दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस तक तैनात रहा। पश्चिम एशिया में ओमान के साथ नसीम-अल-बहर अभ्यास के साथ-साथ आईएनएस सूरत और अन्य नौसैनिक पोतों की तैनाती अहम रही। आईएनएस सुदर्शिनी की लोकायन-26 समुद्री यात्रा ने यूरोप में भारत की सॉफ्ट पावर को भी मजबूती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंद-प्रशांत और चीन

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौसेना की सक्रियता के कई रणनीतिक मायने हैं। जापान के साथ मालाबार, रूस के साथ इंद्रा, दक्षिण कोरियाई नौसेना के साथ द्विपक्षीय गतिविधियां और फिलीपींस में बहुपक्षीय अभ्यास हिंद-प्रशांत को मुक्त, खुला और समावेशी बनाए रखने के भारत के रुख को दर्शाते हैं। चीनी नौसेना की हिंद महासागर में बढ़ती मौजूदगी, जिबूती में उसका सैन्य लॉजिस्टिक्स बेस और क्षेत्रीय बंदरगाहों में उसकी दिलचस्पी भारत के लिए सामरिक चुनौती बने हुए हैं।

संकट के बीच समुद्री सुरक्षा

प.एशिया में जारी तनाव ने ऊर्जा गलियारों की सुरक्षा को बेहद जरूरी बना दिया है। होर्मुज और बाब-अल-मंदेब जैसे चोकपॉइंट भारत की ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार की रीढ़ हैं। इन मार्गों में बाधा का सीधा असर देश में ईंधन की कीमतों और माल ढुलाई पर पड़ सकता है। ऐसे में यूरोप से अफ्रीका और हिंद-प्रशांत तक नौसेना की व्यापक मौजूदगी संकट के समय तेजी से प्रतिक्रिया के लिए भी जरूरी है। मौजूदा भू-राजनीतिक हालात ने नौसेना की सक्रियता को कहीं ज्यादा प्रासंगिक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed