Weather: पंजाब से लेकर पूर्वी भारत तक झुलसाने लगी गर्मी, 3 डिग्री तक चढ़ा पारा; कई राज्यों में बारिश के आसार
पंजाब से लेकर पूर्वी भारत तक गर्मी फिर झुलसाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक कई क्षेत्रों में पारा 3 डिग्री तक चढ़ गया है। कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में बारिश के आसार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत मध्य और पूर्वी भारत के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में झुलसा देने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। यहां 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अभी कम से कम एक सप्ताह इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही रात के समय भी गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की आशंका जताई है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, ओडिशा के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी महसूस की गई। झारखंड और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री ऊपर रहा।
बिहार से बंगाल तक चलेगी लू
आईएमडी के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल तक, पश्चिम मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 24-29 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ इलाकों में लू चलेगी। वहीं, 26 अप्रैल तक दौरान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र में लू की तपिश महसूस की जा सकती है। 25-29 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, 25 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ और 24 व 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी लू चल सकती है। इस दौरान बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में रात में भी मौसम गर्म रहने की संभावना है। 24 अप्रैल को केरल और माहे, 24 और 27-29 अप्रैल को दक्षिणी गुजरात में भी गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।
यहां बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव में 24-26 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज के साथ वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी बिहार के ऊपर निचले क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर से दक्षिण की तरफ एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। मौसम संबंधी इन प्रणालियों के प्रभाव से अगले 7 दिनों के दौरान असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ राज्यों में 24 और 26 अप्रैल को भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.