फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates in Hindi IMD Alert rainfall snowfall avalanche thunderstorm

Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में आज आंधी-तूफान व बारिश-बर्फबारी के आसार, हिमस्खलन की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट

Mon, 15 Apr 2024 05:36 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 05:36 AM IST
सार

आईएमडी ने एक अन्य पोस्ट में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर सोमवार को भी ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Updates in Hindi IMD Alert rainfall snowfall avalanche thunderstorm
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान के ऊपर बने ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। रविवार को भी जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं और ओलावृष्टि के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में मध्यम तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश का दौर अगले 48 घंटों के दौरान जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली, एनसीआर के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


आईएमडी ने एक अन्य पोस्ट में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर सोमवार को भी ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से भी उत्तर पश्चिम भारत में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके प्रभाव से भी संबंधित इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग, धौलाधार में बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल में रविवार को रोहतांग, कोकसर, धर्मशाला में धौलाधार समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहीं, शिमला, कुल्लू, चंबा समेत निचले इलाकों में हल्की बारिश और धर्मशाला में अंधड़ चला।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 अप्रैल से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 19 और 20 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और बादल छाए रहने से हिमाचल के निचले इलाकों में लोगों को गर्मी से निजात मिली है। शिमला और ऊपरी इलाकों में पारा लुढ़क गया है। हालांकि, बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर में दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से तापमान नीचे चला गया है। जम्मू -कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी के दो जिलों कुपवाड़ा और गांदरबल के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। उधर पुंछ-राजोरी को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड को बर्फबारी के कारण अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश हो सकती है।


गरज के साथ बारिश की संभावना
उत्तराखंड में सोमवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed