फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Heavy Rain become disaster in 20 states so far 63 deaths in Gujarat and 76 in Maharashtra

Weather Updates: 20 राज्यों में बारिश बनी आफत, गुजरात और महाराष्ट्र में हाहाकार, अब तक 139 की मौत

Tue, 12 Jul 2022 07:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Jul 2022 07:06 AM IST
सार

गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण 6 जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की ओर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Weather Updates Heavy Rain become disaster in 20 states so far 63 deaths in Gujarat and 76 in Maharashtra
गुजरात में सड़क को बहा ले गई भारी बारिश। - फोटो : Social media

विस्तार

देश के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है। गुजरात में अब तक 63 की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में 76 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 9 लोग मारे गए हैं। इसबीच, मध्यप्रदेश में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


गुजरात में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण 6 जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की ओर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय के बाद अब मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 33 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना में गोदावरी नदी ने दूसरे खतरनाक स्तर के निशान को पार कर गई है। दिल्ली-एनसीआर और मध्यप्रदेश में सोमवार को बारिश हुई तो वहीं, राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात में 9000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 
गुजरात में भारी बारिश के कारण 174 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा नवसारी और वलसाड जिले प्रभावित हैं। एनडीआरएफ और एडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर राहत और बचाव का काम कर रही हैं। अब तक 9000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इधर, स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की 16 प्लाटून तैनात की गई हैं। वडोदरा से एनडीआरएफ की एक प्लाटून मदद के लिए छोटा उदयपुर भेजी गई है। राज्य में भारी बारिश के कारण 388 सड़कें बंद रहीं।
 

महाराष्ट्र के रत्नगिरि समेत 12 जिलों में अलर्ट
महाराष्ट्र के रत्नगिरि समेत 4 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

महाराष्ट्र: भीमाशंकर मंदिर मार्ग पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के पुणे जिले में प्रसिद्ध भीमाशंकर मंदिर मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोमवार को तड़के भूस्खलन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कोई फंसा नहीं है और न ही कोई घायल हुआ है। बता दें कि खेड़ तालुका में पुणे से लगभग 100 किलोमीटर और मुंबई से 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित भीमाशंकर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुरेश पठाडे ने बताया कि पोखरी घाट पर तड़के करीब तीन बजे भूस्खलन हुआ। पुलिस ने कहा कि मलबे के कारण घोड़ेगांव-भीमाशंकर मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया। घोड़ेगांव पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक जीवन माने ने कहा, भूस्खलन के कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था, लेकिन फिर एक तरफ वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खुला है। उन्होंने कहा कि मलबे को हटाया जा रहा है। पुणे में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। वहीं, नासिक में गोदावरी नदी के किनारे कई मंदिरों में पानी घुस गया है। एक अधिकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यहां 68.4 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed