फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: When will the monsoon at your place, when will you get relief from the heat? complete conditio

Weather Update: आपके यहां कब दस्तक देगा मानसून, कब मिलेगी गर्मी से राहत? जानें मौसम का पूरा हाल

Fri, 09 Jun 2023 12:48 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2023 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
आइए जानते हैं कि केरल तक पहुंच चुका मानसून आपके यहां कब दस्तक देगा? कब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होगी? कब इन इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी? 
loader
Weather Update: When will the monsoon at your place, when will you get relief from the heat? complete conditio
मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून ने आठ दिन की देरी से आखिरकार गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी। इसी के साथ भारत में बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई। ऐसा नहीं है कि पहली बार मानसून के आने में देरी हुई है। इसके पहले साल 2016 और 2019 में मानसून आठ जून को आया था। 


मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही गर्मी से लोगों को राहत भी मिलने लगेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि केरल तक पहुंच चुका मानसून आपके यहां कब दस्तक देगा? कब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होगी? कब इन इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी? 

 

मौसम विभाग ने अभी के मौसम को लेकर क्या कहा?
मानसून को लेकर मौसम विभाग ने एक नक्शा और शेड्यूल भी जारी किया है। इसमें विभाग ने बताया है कि केरल के बाद मानसून कब और कहां पहुंचेगा। केरल तक पहुंचे मानसून का असर अगले 48 घंटे के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण के समुद्री इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, नगालैंड और मेघालय में भी नौ से 12 जून तक बारिश का अनुमान है। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में अगले दो से चार दिनों तक गर्मी और हीट वेब झेलना पड़ेगा। 

मौसम विभाग ने देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों में बिपरजॉय और भी भयानक रूप ले सकता है। इसके बाद यह गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। 

इस तूफान का असर गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान यहां तूफान व तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, आठ जून को खतरनाक चक्रवाती तूफान रात 11:30 बजे गोवा से 840 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण में और मुंबई से 870 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित था। अगले दो दिनों में यहां से इसके उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने का अनुमान है। यह जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे इसका रूप विकराल होने की आशंका है। 

इस चक्रवात के कारण सौराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में 9 से 11 जून के बीच हल्की बारिश होने के आसार हैं। तूफान को लेकर केरल, कर्नाटक और गोवा की सरकार अलर्ट मोड में हैं। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी गई है। 
 

अब जानिए किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून? 
मानसून पहुंचने का अनुमान राज्य  
10 जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में
15 जून     गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में
20 जून गुजरात के कुछ हिस्सों में। पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में मानसून दस्तक देगा। 
25 जून     मध्य गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, मध्य यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख
30 जून   राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब 

15 से 21 जून के बीच कैसा रहेगा मौसम?  
  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी भाग में गरज, चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। 
  • पश्चिमी तट और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के बाकी हिस्सों में 15 से 21 जून के बीच हल्की बारिश होने के आसार  हैं। 
  • पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है। 
  • उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। 
  • कुल मिलाकर, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में वर्षा की गतिविधि सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed