फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Uttar Pradesh Delhi Will Face Heavy heat wave know how the weather will be in your state Latest Monsoon Alert In Hindi

Weather Update: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों लू बनेगी मुसीबत, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल?  

Sat, 04 Jun 2022 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Jun 2022 10:19 PM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो और डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 
 

विज्ञापन
Weather Update: Uttar Pradesh Delhi Will Face Heavy heat wave know how the weather will be in your state Latest Monsoon Alert In Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिनों तक राहत के बाद देश में गर्मी एक बार फिर रंग दिखाने लगी है। शनिवार को उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से फिर से लू की चपेट में आ गए। कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाके और मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने का अनुमान है।

विज्ञापन


राजस्थान-मध्य प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 4-5 जून को राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 
विज्ञापन


तापमान में दो और डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो और डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 

चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री
इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में विदर्भ के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भाग के कम से कम 40 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और उससे अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ हिस्सों में तापमान अधिक बना
मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च-मई के बीच मानसून से पहले महीनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ या अतिरिक्त-उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियां नहीं बनने की वजह से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान अधिक बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत ने 24 मई को मौसम की पहली आंधी का असर देखा गया था। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया था।


बंगाल, सिक्किम में हो सकती है बारिश
इस बीच मौसम विभाग ने सात जून से दक्षिणी क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि का अनुमान जताया है। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed